ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली पर बन रहे ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग से 4 राशियों को अपार लाभ होने वाला है। इन राशियों को नौकरी और कारोबार में उन्नति और धन लाभ होगा। धन की वजह से अटके कार्य भी पूरे होंगे। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां
वृषभ राशि पर त्रिग्रही योग का प्रभाव (Trigrahi Yog Effect On Taurus Effect)
होली 2025 पर 100 साल बाद बन रहे त्रिग्रही योग का वृषभ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होने वाला है। इस समय वृषभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, अगर ससुराल पक्ष और जीवनसाथी से संबंध ठीक नहीं हैं तो अब स्थिति बदल सकती है, संबंधों में सुधार आएगा और घर में खुशहाली आएगी।
ग्रहों के शुभ प्रभाव लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग त्रिग्रही योग के प्रभाव से करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वृषभ राशि वालों को माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा, माता पिता का इस समय समर्थन मिलेगा।
होली पर दुर्लभ संयोग का वृश्चिक राशि पर असर (Trigrahi Yog On Holi 2025 Effect On Scorpio)
होली पर दुर्लभ संयोग का वृश्चिक राशि पर असर सकारात्मक फल मिलेगा। यदि आपकी राशि वृश्चिक है और अगर किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं तो सेहत में सुधार होगा। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगा। इसके अलावा कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो विवाद से छुटकारा मिल जाएगा। वृश्चिक राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और धन कमाने के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ यादगार बनेगी। घर परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Shani Mangal Navpancham Rajyog: गुड़ी पड़वा के बाद शनि और मंगल बनाएंगे शक्तिशाली नवपंचम योग, 3 राशि की बदलेगी तकदीर, मिलेगा धन और तरक्की
मकर राशि पर त्रिग्रही योग का प्रभाव (Trigrahi Yog On Holi 2025 Effect On Capricorn)
मकर राशि पर त्रिग्रही योग का प्रभाव मकर राशि वालों की किस्मत को बदलने वाला है।
होली पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग मकर राशि वालों की खुशियों को बढ़ा देगा। इस समय शनि की इस राशि के लोगों को कई शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं।
इस समय पारिवारिक कलह खत्म होगी और धन की बचत भी बढ़ेगी। नौकरी करने वालों का करियर शानदार रहेगा और मान-सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। साथ ही आप जिस कंपनी में काम कर रहे हैं, उसका ब्रांड मजबूत होगा।
ये भी पढ़ेंः Today Horoscope 9 March: मिथुन, तुला समेत 6 राशियों को धन लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भाग्य
मीन राशि वालों को होली 2025 देगा खुशियों की सौगात (Trigrahi Yog Effect On Meen Rashi)
मीन राशि वालों को होली 2025 खुशियों की सौगात देने वाली है। इस समय होली पर ग्रहों के दुर्लभ संयोग शांति और खुशियों को बढ़ाएंगे। इस समय सूर्य, बुध और शुक्र की युति नया बिजनेस करने वालों के लिए बेहद शुभ फल देने वाली रहेगी।
यह अवधि आपके लिए शानदार रहेगी और किसी निवेश से अच्छा धन करने में सफल होंगे। माता पिता के साथ यादगार पल बिताएंगे और किसी मनपसंद जगह पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। छात्र फिर से नई ऊर्जा के साथ पढ़ाई लिखाई में लगेंगे, इस त्रिग्रही योग के शुभ प्रभाव से आप परीक्षा में अच्छा अंक भी पाएंगे।