scriptJuly Grah Gochar 2025: जुलाई में ये 3 ग्रह बदलेंगे राशि, कई जगह होगी अतिवृष्टि, जानें और क्या होगा असर   | July Grah Gochar 2025 movement of 3 planets Horoscope weather politics will change heavy rainfall in many places what else effect | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

July Grah Gochar 2025: जुलाई में ये 3 ग्रह बदलेंगे राशि, कई जगह होगी अतिवृष्टि, जानें और क्या होगा असर  

Horoscope Weather: ग्रह गोचर के लिहाज से जुलाई का महीना बेहद खास है। इस महीने 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसका सभी राशियों पर असर तो पड़ेगा ही, यह मौसम, देश और दुनिया में भी बदलाव का कारण बनेगा। आइये जानते हैं ग्रह गोचर जुलाई 2025 का क्या प्रभाव होगा (July Grah Gochar 2025)

भारतJun 30, 2025 / 12:25 pm

Pravin Pandey

July Grah Gochar 2025

Horoscope weather: जुलाई में ग्रह गोचर का मौसम पर बड़ा असर होने वाला है। (Photo Credit: Pixabay)

July Grah Gochar 2025: ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार जुलाई 2025 में मंगल, शुक्र और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा कई ग्रह वक्री, उदय और अस्त होंगे। इसका मनुष्यों और वेदर पर गहरा असर पड़ेगा। आइये जानते हैं जुलाई में हो रहे ग्रह गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।

ग्रहों के गोचर से व्यापार में आएगी तेजी

ज्योतिषाचार्य के अनुसार जुलाई में ग्रहों की जो स्थिति बनने जा रही है वह बड़े परिवर्तनों की ओर इशारा कर रही है। शुक्र बुध मंगल और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। खेती और इससे जुड़े कामों में नुकसान होने के योग बन रहे हैं।

देश में कई जगह अतिवृष्टि

देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी। प्राकृतिक घटनाएं होगी। भूकंप आने की संभावना है। तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़कें और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं।

हादसे की बढ़ेगी आशंका

यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है। सामुद्रिक तूफान और जहाज-यान दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। खदानों में दुर्घटना और भूकंप से जन-धन हानि होने की आशंका बन रही है। बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है। प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की संभावना है।

रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

शासन-प्रशासन और राजनीतिक दलों में तेज संघर्ष होंगे। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा। होटल रेस्टोरेंट वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय होगा। सांस्कृतिक रूप से कोई कोई विवाद या उथल पुथल होने की आशंका है।
ये भी पढ़ेंः Grah Gochar July 2025: नए महीने में 7 बार ग्रहों की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

क्या करें उपाय

ज्योतिषाचार्य के अनुसार जुलाई में हं हनुमते नमः, ऊं नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें। प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। लाल मसूर की दाल शाम 7:00 बजे के बाद हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। हनुमान जी को पान का भोग और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। ईश्वर की आराधना संपूर्ण दोषों को नष्ट एवं दूर करती है। महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहिए। माता दुर्गा, भगवान शिव और हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः सोमनाथ की यह बंद पूजा सावन में फिर होगी शुरू, इतने रुपये में करानी होगी ऑनलाइन बुकिंग, घर भेजी जाएगी यह चीज

जुलाई 2025 में ग्रहों का गोचर

9 जुलाईः गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उदित होंगे।
13 जुलाईः शनि देव मीन राशि में वक्री होंगे ।

16 जुलाईः सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे।

18 जुलाईः बुध कर्क में वक्री होंगे।

24 जुलाईः बुध कर्क राशि में अस्त होंगे।
26 जुलाईः शुक्र मिथुन में गोचर करेंगे ।

28 जुलाई: मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

Hindi News / Astrology and Spirituality / July Grah Gochar 2025: जुलाई में ये 3 ग्रह बदलेंगे राशि, कई जगह होगी अतिवृष्टि, जानें और क्या होगा असर  

ट्रेंडिंग वीडियो