मेष राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव की आराधना
मेष राशि के जातकों को
भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए शिव जी का गुड़ और दही से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही लाल गुलाल भी शिव जी को अर्पित करें।
वृषभ राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न
वृषभ राशि के जातकों को भगवान शिव की पूजा में दही, शक्कर, चावल, सफेद चंदन का इस्तेमाल करना चाहिए। शिव जी पर सफेद रंग के फूल चढ़ाएं।
मिथुन राशि वाले ऐसे करें अभिषेक, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए
मिथुन राशि के जातकों को भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही इस राशि के लोग बिल्वपत्र चढ़ाने से भी लाभ प्राप्त करते हैं।
कर्क राशि वाले ऐसे करें महादेव की पूजा
कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव का घी से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर कच्चा दूध, आंकड़े के फूल और दही चढ़ाकर पूजा करें। मावे से बनी मिठाई का भोग लगाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।
सिंह राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न
सिंह राशि के जातक महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शिव जी का गुड़ के जल से अभिषेक करें। इसके साथ ही शिव मंत्र का जाप भी करें।
कन्या राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव की आराधना
कन्या राशि के लोग भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें भांग और पान अर्पित करें। साथ ही शिवलिंग पर बिल्व पत्र और फल चढ़ाएं। इले भी पढ़ें-
Mahashivratri 2025 : चार प्रहर पूजा का महत्व, जानें किस समय की गई पूजा से मिलेगा सबसे बड़ा फल तुला राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न
तुला राशि के जातकों को भगवान शिव का अभिषेक दही, शहद और इत्र से करना चाहिए। साथ ही भगवान शिव के सहस्रनामों का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वृश्चिक राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव की आराधना
वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही रूद्राष्टक का पाठ भी करें।
धनु राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न
धनु राशि के जातकों को शीघ्र भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए हल्दी वाले दूध से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही बेसन से बनी मिठाई का भोग चढ़ाएं।
मकर राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव की आराधना
मकर राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए जल से अभिषेक करना चाहिए। शिवलिंग पर नीले रंग के फूल चढ़ाकर दीपक जलाकर पूजा करें।
कुंभ राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न
कुंभ राशि के जातकों को तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। आप जल में सफेद तिल मिलाकर भी शिव जी का अभिषेक कर सकते हैं।
मीन राशि वाले ऐसे करें महादेव की पूजा
मीन राशि के जातकों को भगवान शिव का केसर युक्त दूध से जलाभिषेक करना चाहिए। साथ ही रावण रचित शिव तांडव का पाठ भी करें। घर बैठे करें उजैन “महाकाल” के दर्शन