script18 साल बाद राहु-केतु का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर | Rahu Ketu Rashi Parivartan after 18 years Big change of Rahu Ketu transit 2025 what will be effect on your zodiac | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

18 साल बाद राहु-केतु का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Rahu Ketu transit 2025: पाप ग्रह राहु केतु का राशि परिवर्तन 18 मई को शाम 5:20 बजे होगा (Rahu Ketu Rashi Parivartan) । अजमेर की ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार 18 साल बाद दोबारा से राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसका सभी राशियों पर बड़ा असर पड़ेगा, यहां जानिए इससे आप पर क्या होगा प्रभाव

भारतMay 18, 2025 / 11:26 am

Pravin Pandey

Rahu Ketu Rashi Parivartan

Rahu Ketu Rashi Parivartan after 18 years Big change of Rahu Ketu transit 2025 what will be effect on your zodiac

Rahu Ketu Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु-केतु दोनों ही छाया ग्रह हैं और ये हमेशा वक्री यानी उल्टी चाल से चलते हैं। वर्तमान में राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में स्थित हैं। 18 मई को राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

इधर, 18 साल बाद दोबारा से राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं और सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस गोचर का सबसे ज्यादा प्रभाव पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में देखने को मिलेगा। आने वाले दो महीनों में भारत की राजनीति, विदेश नीति और युद्ध नीति में बदलाव की संभावना है।

29 मार्च को शनि ने मीन राशि में प्रवेश किया है। अब राहु के कुंभ राशि में प्रवेश से शनि-राहु का द्वादश योग बनेगा, जिससे विश्व राजनीति में उथल-पुथल हो सकती है। इसका असर बाजार और व्यापार पर भी दिखाई देगा। न्यायिक और संवैधानिक मामलों में भी नए प्रकार के निर्णय आ सकते हैं।

मंगल और राहु के बीच खड़ा अष्टक योग बनने से युद्ध की मानसिकता वाले देशों के लिए यह समय महत्वपूर्ण होगा। यह योग राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक बदलावों का संकेत दे रहा है। आइये जानते हैं सभी राशियों पर क्या होगा असर

राहु केतु गोचर 2025 का सभी राशियों पर पर प्रभाव

मेष राशि

आप अपने जीवन में अचानक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता देखेंगे। आपका खुद पर ज्यादा ध्यान रहेगा। आप मतलबी और स्वार्थी ना बन जाएं। अपने जीवन साथी के साथ वाद-विवाद या लड़ाई करने से बचें।

वृषभ राशि

इस दौरान अपने घर या जन्मभूमि से दूर जा सकते हैं। काम के लिए विदेश जाना हो या कार्यस्थल में बदलाव करना हो, तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

मिथुन राशि

आप अपनी मनोकामना पूर्ति या अधिक धन कमाने के कुछ ज्यादा ही जोश में दिख सकते हैं। पारिवारिक या प्रेम संबंधों पर असर पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों या विद्यार्थियों को अपने रास्ते में बाधा मिल सकती है।

कर्क राशि

पेशेवर जीवन पर ज्यादा ध्यान देंगे और अपने घरेलू या पारिवारिक जीवन की अनदेखी कर सकते हैं। इससे आपका जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

सिंह राशि

धर्म को लेकर कुछ ज्यादा रूचि दिखा सकते हैं। तीर्थयात्रा, जागरण या धार्मिक कार्यों में व्यय हो सकता है। विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें।

कन्या राशि

गला खराब हो सकता है, बोलने में कुछ भी मुंह से गलत निकल सकता है। वहीं शरीर में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। शराब आदि से दूर रहें, क्योंकि दुर्घटना के योग भी बन सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः

भूलकर भी ऐसी जमीन पर न बनवाएं घर हो सकते हैं गरीब, भूमि दोष लाता है विनाश

तुला राशि

यह समय दूसरों की चिंता करने या उनकी मदद करने की कोशिश से जुड़ा है। अपने जीवनसाथी, परिवार, साझेदार, दोस्तों आदि को लेकर फिक्रमंद रहेंगे। बेहतर होगा कि इस दौरान आप खुद को भी समय दें और दूसरों की मदद के लिए जुनूनी ना बनें।
ये भी पढ़ेंः

Libra Weekly Horoscope 18 To 24 May: तुला राशि वाले भूलकर भी न करें अगले 7 दिन ये काम, साप्ताहिक राशिफल में जानें कैसा रहेगा भाग्य

वृश्चिक राशि

आपके लिए यह अवधि अनुकूल रहेगी। किसी विवाद या कानूनी मामलों से जूझ रहे हैं तो इस दौरान परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है। परिणाम आपके पक्ष में आएगा। बारहवें भाव में केतु का गोचर आपको अध्यात्म की ओर ज्यादा प्रवृत्त करेगा।

धनु राशि

कला, संगीत, क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शानदार होगा। ये संतान का भाव भी है, इसलिए इस दौरान गर्भवती महिलाओं का ध्यान रखें। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ गलत फैसले भारी पड़ सकते हैं।

मकर राशि

व्यवस्थित ढंग से कार्य करें। माता से संबंध बिगड़ सकते हैं। लेकिन भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अपने जीवन को व्यवस्थित रखें और कोई गलत काम ना करें, क्योंकि इस अवधि में किसी भी गलत कार्य की फौरन सजा मिलेगी।

कुंभ राशि

संचार की नई कला सीखने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी संतुलित और प्रभावी होगी और आप किसी भी अपे विचारों से प्रभावित कर पाएंगे। अपने शानदार संचार कौशल से आप अपना कोई भी अटका काम पूरा करवा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः

Kumbh Weekly Horoscope 18 to 24 May: नए काम में मिलेगी सफलता, राहु गोचर के बाद जानें क्या बदल जाएगा

मीन राशि

आप ज्यादा खानपान या पीने की इच्छा महसूस करेंगे। इस वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं दुर्घटना होने की भी संभावना बनती है। इस दौरान गलत कदमों या व्यवहार की वजह से आपकी छवि भी खराब हो सकती है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / 18 साल बाद राहु-केतु का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

ट्रेंडिंग वीडियो