scriptShukra Asta 2025: गुरु की राशि में शुक्र होंगे अस्त, 4 दिन इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, जेब पर पड़ेगा आर्थिक बोझ | Shukra Asta 2025 venus combust in pisces 5 zodiac with aries pisces gemini to be careful for week financial burden on pocket | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Shukra Asta 2025: गुरु की राशि में शुक्र होंगे अस्त, 4 दिन इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, जेब पर पड़ेगा आर्थिक बोझ

Shukra Asta 2025: हर ग्रह निश्चित समय में उदय और अस्त होता है। दैत्य गुरु शुक्र गुरु की राशि मीन में अस्त हो गए हैं। यहां वक्री बुध अस्त अवस्था में, और सूर्य, राहु भी मौजूद हैं। ज्योतिषियों के अनुसार शुक्र अस्त की इस घटना से 5 राशियों के सामने आर्थिक परेशानी हो सकती है। आइये जानते हैं किन राशियों को होगी मुश्किल (venus combust in pisces)

भारतMar 18, 2025 / 07:38 pm

Pravin Pandey

Shukra Asta 2025 venus combust in pisces

Shukra Asta 2025 venus combust in pisces: शुक्र अस्त 2025 का प्रभाव

Shukra Asta 2025: अगर आप उत्तर भारत में रहते हैं तो पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2025 बुधवार को शाम 07.04 बजे मीन राशि में शुक्र अस्‍त हो जाएंगे। इसका देश-दुनिया और शेयर मार्केट पर बड़ा असर पड़ेगा। इसके बाद रविवार 23 मार्च 2025 रविवार को सुबह 06:02 बजे शुक्र उदय करेंगे यानी 4 दिन के लिए शुक्र अस्त हो जाएंगे। आइये जानते हैं एक हफ्ते के लिए शुक्र अस्त का किन राशियों पर नकारात्मक असर पड़ेगा ..


मेष राशि (Shukra Asta 2025 Effect On Mesh Rashi)

शुक्र का मीन राशि में अस्त होना मेष राशि वालों पर दुष्प्रभाव डालेगा। शुक्र के मीन राशि में अस्‍त होने से मेष राशि वाले संचित संपत्ति का अधिकतर हिस्‍सा विलासिता या सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। हालांकि इन खर्चों से आपको कोई परेशानी नहीं होगी, कुछ मिलने की उम्‍मीद बंधेगी। इससे आप खुशी महसूस करेंगे।

विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। शुक्र के अस्‍त होने से मनोरंजन और यात्रा जैसे क्षेत्रों में सकारात्‍मक परिणाम मिलने के आसार हैं।


मिथुन राशि (Shukra Asta 2025 Effect On Mithun Rashi)

मिथुन राशि पर भी शुक्र अस्त का दुष्प्रभाव पड़ेगा। शुक्र अस्‍त अवधि में मिथुन राशि के लोगों को संभव है करियर और व्यापार में लाभ न मिले। कुछ परिस्थितियों में जो लोग विदेश में काम कर रहे हैं या अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए काम करते हैं, उन्‍हें कुछ नकारात्‍मक परिणाम मिल सकते हैं।

इस समय छात्रों को अपना लक्ष्‍य पाने में अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। शुक्र के मीन राशि में अस्‍त होने सेछात्रों का मन पढ़ाई की जगह मनोरंजन पर अधिक लगेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी आपको अच्छा फल दिलाएगा।
ये भी पढ़ेंः

Rashifal Today 19 March: वृषभ, मकर समेत 7 राशियों के घर खुशियां देंगी दस्तक, आर्थिक लाभ, शुभ समाचार के योग, पढ़ें आज का राशिफल


कन्‍या राशि (Shukra Asta 2025 Effect On Kanya Rashi)

आपकी राशि कन्या है तो मीन राशि में शुक्र अस्त होना सकारात्मक फल नहीं देगा। मीन राशि में शुक्र अस्‍त होने और राहु की उपस्थिति के कारण वैवाहिक और निजी संबंधों में समस्‍या हो सकती है।

शुक्र मीन राशि में अस्‍त होने से कन्‍या राशि के लोगों को यौन अंगों से संबंधित बीमारी होने की आशंका है। इस समय आपको यात्रा करने से बचना चाहिए और महिलाओं के साथ किसी भी तरह का मतभेद या विवाद नहीं करना चाहिए। आपको अपने काम के प्रति फोकस रहना चाहिए।


तुला राशि (Shukra Asta 2025 Effect On Tula Rashi)

आपकी राशि तुला है तो मीन राशि में शुक्र अस्त की घटना अशुभ हो सकता है। इससे तुला राशि वालों को जीवन के विभिन्‍न क्षेत्रों में नकारात्‍मक परिणाम मिल सकते हैं। शुक्र मीन राशि में अस्‍त होकर विवाहित लोगों को नकारात्‍मक परिणाम दे सकते हैं।

इस समय तुला राशि वालों के शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्य समस्‍याएं भी परेशान कर सकती हैं। आपको इस समय महिलाओं से बहस करने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः

Budh Asta Horoscope: 5 राशि के करियर के लिए आने वाले 16 दिन खतरनाक, बुध अस्त से हो सकता है भयंकर नुकसान


मीन राशि (Shukra Asta 2025 Effect On Meen Rashi)

मीन राशि में ही शुक्र अस्त हो रहे हैं। इसके कारण आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। राहु और अष्‍टमेश शुक्र के पहले भाव में होने से आप कमजोर या थका हुआ महसूस कर सकते हैं। लेकिन शुक्र के मीन राशि में अस्‍त होने से आप उत्‍साहित भी रहेंगे।

इस समय लघु यात्रा से अत्‍यधिक लाभ हो सकता है। इस समय मीन राशि के छात्रों को सकारात्‍मक परिणाम कम ही मिलने की आशंका है। साहित्‍य या कला के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Shukra Asta 2025: गुरु की राशि में शुक्र होंगे अस्त, 4 दिन इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, जेब पर पड़ेगा आर्थिक बोझ

ट्रेंडिंग वीडियो