scriptजनवरी की बेस्टसेलर Maruti Baleno की कीमतों में इजाफा, जानें कितनी बढ़ी कीमत? | january 2025 best seller maruti baleno price increase details | Patrika News
ऑटोमोबाइल

जनवरी की बेस्टसेलर Maruti Baleno की कीमतों में इजाफा, जानें कितनी बढ़ी कीमत?

जनवरी 2025 Maruti Baleno बेस्टसेलर कार रही है। इसने 19,965 यूनिट्स की बिक्री के साथ प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नंबर-1 पोजीशन हासिल किया है।

भारतFeb 09, 2025 / 12:49 pm

Rahul Yadav

Maruti Baleno Price Hike
Maruti Baleno Price Hike: मारुति सुजुकी ने पिछले महीने कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद अब अपनी सभी गाड़ियों की अपडेटेड प्राइस लिस्ट जारी कर दी है। ये बढ़ोतरी कंपनी की Arena और Nexa शोरूम में मिलने वाली गाड़ियों पर लागू होगी। इस खबर में हम आपको मारुति की प्रीमियम हैचबैक Baleno की बढ़ी हुई कीमतों के बारे में बताने वाले हैं।

Maruti Baleno का हर वेरिएंट हुआ महंगा

मारुति बलेनो के Delta AGS, Zeta AGS, और Alpha AGS वेरिएंट्स की कीमतें अब 9,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। वहीं, इसके बाकी सभी वेरिएंट्स की कीमत में 4,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
ये भी पढ़ें- आर. माधवन ने खरीदी Brixton Cromwell 1200 प्रीमियम बाइक, बने पहले भारतीय मालिक, जानें क्या है खास?

कितने वेरिएंट्स और कलर्स में आती है Baleno?

मारुति बलेनो 9 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें – Delta, Delta AMT, Delta CNG, Zeta, Zeta AMT, Zeta CNG, Alpha, Alpha AMT, और Sigma शामिल हैं।
इसके अलावा, ग्राहक इसे सात अलग-अलग कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं, जिसमें Pearl Arctic White, Opulent Red, Grandeur Grey, Luxe Beige, Bluish Black, Nexa Blue और Splendid Silver शामिल हैं। इन कलर्स में प्रीमियम शेड्स शामिल हैं, जो इसे और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- Hyundai ने लॉन्च किए Exter और Aura के नए वेरिएंट, जानें कीमत और खासियत

इंजन और परफॉर्मेंस?

Baleno में कंपनी ने 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ बेहतर माइलेज का भी दावा करता है। इसके अलावा, मारुति बलेनो का CNG वेरिएंट भी बाजार में उपलब्ध है, जो कि 30.61km/kg का माइलेज देने में सक्षम है। यह उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है जो ज्यादा माइलेज और कम फ्यूल खर्च की तलाश में हैं।

जनवरी की बेस्टसेलर रही Maruti Baleno

जनवरी 2025 बलेनो बेस्टसेलर कार रही है। इसने 19,965 यूनिट्स की बिक्री के साथ प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नंबर-1 पोजीशन हासिल किया है। इसके आलावा देश में टॉप-10 कारों की लिस्ट में यह दूसरे नंबर की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है।

Hindi News / Automobile / जनवरी की बेस्टसेलर Maruti Baleno की कीमतों में इजाफा, जानें कितनी बढ़ी कीमत?

ट्रेंडिंग वीडियो