‘गाय हमारी माता, सम्मान जरूरी’
अवधेश प्रसाद ने कहा, “गाय हमारी माता है। हम उसकी पूजा करते हैं। मैं जहां भी जाता हूं, गाय को गुड़ खिलाता हूं और उसके पैर छूता हूं। गाय का सम्मान हर किसी को करना चाहिए। यह हिंदू संस्कृति का अहम हिस्सा है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि उनकी आस्था गाय से जुड़ी है और वह इसे मानते हैं।
अखिलेश यादव का विवादित बयान
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गौशाला पर विवादित बयान देते हुए कहा था, “भाजपा के लोग दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद करते हैं, इसलिए इत्र पार्क बना रहे हैं।” उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सांड पकड़ने का काम चल रहा है। ‘भाईचारे की खुशबू बनाम नफरत की बदबू’
अखिलेश यादव ने कन्नौज का जिक्र करते हुए कहा, “हमने कन्नौज में भाईचारे की खुशबू फैलाई है, जबकि भाजपा नफरत की बदबू फैला रही है। कन्नौज के लोग भाजपा द्वारा फैलाई गई दुर्गंध को पूरी तरह से साफ करें और रुका हुआ विकास आगे बढ़ाएं।”
‘हमारे आदर्श लोहिया और अंबेडकर हैं’
सपा प्रमुख ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था, “अगर मैं यह कहूं कि मेरे आदर्श योगी जी हैं, तो हम पगला जाएंगे। जरा सोचिए, मुझे किस तरह के कपड़े पहनने पड़ते। हमारे आदर्श कौन हैं? हमारे आदर्श लोहिया जी हैं। हम डॉ. बीआर अंबेडकर के रास्ते पर चलते हैं। हम नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलते हैं। हम समाजवादी विकास और समृद्धि के लिए प्रयास करते हैं।”