Bahraich News:
बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के सत्संग नगर कॉलोनी में शुक्रवार की शाम सिलेंडर विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के महिला समेत पांच सदस्य झुलस गये। घर के सामने रखें छप्पर में आग लग गई। पड़ोस के दो छप्पर और जल गए। घायलों को तत्काल सीएचसी पयागपुर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
छोटे सिलेंडर पर चाय बनाते समय हुआ विस्फोट
पयागपुर के सत्संग नगर कॉलोनी में महिला शुक्रवार की शाम छोटे सिलेंडर से गौरी बंगाली 30 वर्ष चाय बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर में अचानक तेज विस्फोट हो गया। इसके बाद आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से गौरी जलने लगी। बचाने के लिए दौड़े परिवार के तीन सदस्य और एक तीन माह की बच्ची झुलस गई। इनमें बसंती 56 वर्ष, संतोष कुमार 60 वर्ष, सुशांत 42 वर्ष झुलस गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाया। सीएचसी अधीक्षक बोले- महिला की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने बताया कि आग में झुलसे सभी लोगों का इलाज किया गया है। गौरी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।