scriptCG Monsoon 2025: मौसम हुआ सुहाना… एक सप्ताह तक भारी बारिश होने की संभावना, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी | CG Monsoon 2025: Orange alert for heavy rain issued in these districts | Patrika News
बालोद

CG Monsoon 2025: मौसम हुआ सुहाना… एक सप्ताह तक भारी बारिश होने की संभावना, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

CG Monsoon 2025: जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव संभव है।

बालोदJun 01, 2025 / 11:52 am

Laxmi Vishwakarma

जिलेभर में सुबह करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश (Photo source- Patrika)

जिलेभर में सुबह करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश (Photo source- Patrika)

CG Monsoon 2025: शनिवार को सुबह 9 बजे के करीब जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रो में डेढ़ घंटे तेज बारिश हुई। बारिश के बाद ठंडी हवा चलने से मौसम पूरी तरह से ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में आने वाले एक सप्ताह तक इसी तरह मौसम रहेगा और बारिश के आसार भी हैं।

संबंधित खबरें

CG Monsoon 2025: बारिश और बदली से जिले के तापमान पर भी पड़ रहा असर

वहीं सुबह से देर शाम तक घने बादल भी छाए रहे। बारिश के बीच नगर के बस स्टैंड में जलभराव रोकने के लिए नाली का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन अभी राहत के लिए इंतजार करना पड़ेगा। मौसम में बदलाव का असर भी जिले के तापमान पर देखने को मिला। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव संभव है।
यह भी पढ़ें

CG Weather Update: IMD का बड़ा अपडेट! आज 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में चली धूल भरी आंधी…

ऑरेंज अलर्ट जारी

CG Monsoon 2025: मौसम विभाग ने सुकमा, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान जताया।

Hindi News / Balod / CG Monsoon 2025: मौसम हुआ सुहाना… एक सप्ताह तक भारी बारिश होने की संभावना, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ट्रेंडिंग वीडियो