scriptCG Suicide Case: पत्नी के रूठने पर पति ने पेड़ पर लगा ली फांसी, मचा हड़कंप.. | CG Suicide Case: Husband hanged tree wife | Patrika News
बालोद

CG Suicide Case: पत्नी के रूठने पर पति ने पेड़ पर लगा ली फांसी, मचा हड़कंप..

CG Suicide Case: जिले के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी नाराज पत्नी को मनाकर वापिस घर ले जाने ससुराल गुंडरदेही थाना क्षेत्र के गुरेदा गांव पहुंचा था।

बालोदMar 06, 2025 / 05:30 pm

Shradha Jaiswal

CG Suicide Case: पत्नी के रूठने पर पति ने पेड़ पर लगा ली फांसी, मचा हड़कंप..

CG Suicide Case: पत्नी के रूठने पर पति ने पेड़ पर लगा ली फांसी, मचा हड़कंप..

CG Suicide Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आए दिन आत्महत्या या फिर मौत की खबर सामने आती ही रहती है। ऐसे ही जिले के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी नाराज पत्नी को मनाकर वापिस घर ले जाने ससुराल गुंडरदेही थाना क्षेत्र के गुरेदा गांव पहुंचा था। लेकिन पत्नी ने साथ चलने से इंकार कर दिया। इस बात से दुखी होकर युवक ने उसी गांव में पेड़ पर फांसी लगा ली।
यह भी पढ़ें

CG Suicide News: खेलने नहीं दिया कैरम तो 9 साल की बच्ची ने उठाया ये कदम, जान कर उड़ जाएंगे होश…

CG Suicide Case: लव मैरिज फिर लड़ाई

वही आपको बरता दें की सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक के जेब से 2 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान महेंद्र कुमार देवांगन के रूप में हुई है।
उसने 2 साल पहले दूसरे जाति की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों कुछ समय तक छत्तीसगढ़ के बाहर जीवन यापन कर रहे थे। इसके बाद दोनों वापिस प्रदेश लौटे और युवक के गांव अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के भाटागांव में रहने लगे।

जानें पूरा मामला…

शादी के 6 महीने बाद अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और मृतक की पत्नी ने उसे छोड़कर मायके चली गई, जो अब तक वापिस नहीं लौटी। इस बीच में युवक कई बार उसे मनाकर घर वापिस लाने ससुराल गया, लेकिन उसकी पत्नी ने मना कर दिया। इस बार भी जब पत्नी ने साथ चलने से इंकार कर दिया, तो युवक ने उसी के गांव में खुदखुशी कर ली।

Hindi News / Balod / CG Suicide Case: पत्नी के रूठने पर पति ने पेड़ पर लगा ली फांसी, मचा हड़कंप..

ट्रेंडिंग वीडियो