scriptCG Fraud News: बर्तन चमकाने का दिया झांसा, 1 लाख से अधिक की धोखाधड़ी | Cheated on polishing utensils, fraud of more than | Patrika News
बालोद

CG Fraud News: बर्तन चमकाने का दिया झांसा, 1 लाख से अधिक की धोखाधड़ी

CG Fraud News: पीतल बर्तन चमकाने का काम करने की जानकारी दी। पत्नी ने घर में रखी पीतल की 4 थाली, 2 परात, एक गुंडी, लोटा गिलास, गंजी एवं स्टील के पुराने 20 किलो बर्तन दिए। वह वापस नहीं आया।

बालोदMar 06, 2025 / 02:49 pm

Love Sonkar

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 54 करोड़ रुपए की ठगी, चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, रहें Alert
CG Fraud News: बग्राम परसदा (डंगनिया) में 16 लोगों को बर्तन चमकाने के बाद गिट में मिक्सी देने का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने 1.79 लाख की ठगी कर ली। पीतल व कांसे के 224.90 किलो बर्तन लेकर फरार हो गया। आरोपी ने अपना अलग-अलग नाम बताया। गुंडरदेही पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: CG Fraud News: मछली पालन व मोती पालन में सब्सिडी दिलाने का दिया झांसा , 10.45 लाख की ठगी

प्रार्थी योगेन्द्र कुमार ने पुलिस को जानकारी दी की शनिवार को घर में था, तभी बाइक से अज्ञात व्यक्ति ने आकर अपना नाम कृष्णा यादव निवासी शनिचरी बाजार दुर्ग बताया। पीतल बर्तन चमकाने का काम करने की जानकारी दी। पत्नी ने घर में रखी पीतल की 4 थाली, 2 परात, एक गुंडी, लोटा गिलास, गंजी एवं स्टील के पुराने 20 किलो बर्तन दिए। वह वापस नहीं आया।
इन लोगों के भी बर्तन मांग कर ले गया

गांव के कई लोगों से बर्तन मांग कर ले गया। चिन्ती बाई देशलहरे से 14070 रुपए के पीतल का हंडा, मद्रासी गुंडी, गंजी, बांगा, फूल कांस का लोटा मांगकर ले गया। सत्यवती से 10 हजार 500 रुपए के पीतल एवं कांच की बर्तन, तामेश्वरी बाई से 4200 रुपए के 6 किलो पीतल एवं कांसे का बर्तन, अमरौतीन बाई से 12400 रुपए के 18 किलो बर्तन, फगनी बाई से 11200 के 16 किलो बर्तन, नीतु बाई साहू से 15400 के 22 किलो, हेमलता से 22400 के 32 किलो बर्तन मांग कर ले गया।

Hindi News / Balod / CG Fraud News: बर्तन चमकाने का दिया झांसा, 1 लाख से अधिक की धोखाधड़ी

ट्रेंडिंग वीडियो