scriptगश्त कर रहे वनकर्मियों पर शिकारियों के झुंड ने किया हमला, दो डिटेन किए | A group of hunters attacked the patrolling forest workers, two detained | Patrika News
बारां

गश्त कर रहे वनकर्मियों पर शिकारियों के झुंड ने किया हमला, दो डिटेन किए

जानकारी के अनुसार हमले में वनरक्षक सुरेश कुमार सैनी निवासी सीकर एवं राम प्रसाद आदिवासी निवासी राजपुर गंभीर रूप से घायल हैं। शाम को वनरक्षक सुरेश कुमार ने शाहाबाद थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया।

बारांApr 29, 2025 / 06:14 pm

mukesh gour

जानकारी के अनुसार हमले में वनरक्षक सुरेश कुमार सैनी निवासी सीकर एवं राम प्रसाद आदिवासी निवासी राजपुर गंभीर रूप से घायल हैं। शाम को वनरक्षक सुरेश कुमार ने शाहाबाद थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया।

जानकारी के अनुसार हमले में वनरक्षक सुरेश कुमार सैनी निवासी सीकर एवं राम प्रसाद आदिवासी निवासी राजपुर गंभीर रूप से घायल हैं। शाम को वनरक्षक सुरेश कुमार ने शाहाबाद थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया।

चार लोगों पर मामला दर्ज, घायलों का शाहाबाद में चल रहा उपचार

राजपुर. वन नाका क्षेत्र के जंगलों में गश्त के लिए गए वनरक्षक एवं गांव के ही चौकीदार पर सोमवार को गांव के ही शिकारियों ने डंडे एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हमले में वनरक्षक सुरेश कुमार सैनी निवासी सीकर एवं राम प्रसाद आदिवासी निवासी राजपुर गंभीर रूप से घायल हैं। शाम को वनरक्षक सुरेश कुमार ने शाहाबाद थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया। इधर, पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 लोगों को हिरासत में लिया है।
यह है मामला

वनरक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि वह चौकीदार रामप्रसाद के साथ वन नाका राजपुर के हाड़ोता वन क्षेत्र में गश्त पर थे। जंगल में मोटरसाइकिल पर 2 शिकारी बोरी के अंदर कुछ लेकर जा रहे थे, उनके पास कुल्हाड़ी एवं बंदूक जैसा कुछ हथियार भी दिखाई दिया। इस पर वनरक्षक सुरेश कुमार ने बोरे के अंदर कोई वन्य जीव आदि का शिकार कर ले जाने की आशंका के चलते उन्हें रोका। इस पर शिकारी मोटरसाइकिल को तेज गति से चला कर भाग निकले। उन्होंने अपने अन्य साथियों को सूचना देकर बुला लिया। इधर, वनकर्मी एवं चौकीदार जंगल से वापस लौट रहे थे। तभी गांव के समीप ही रास्ते में 4-5 मोटरसाइकिलों पर आए 10-12 शिकारी लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद उन्होंने वनकर्मी एवं चौकीदार के सिर पर पीछे से डंडे एवं धारदार हथियारों से वार किया। इससे दोनों के सिर में गंभीर चोट आ गई। जिन्हें लहूलुहान स्थिति में दोनों को राजपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार करके उन्हें शाहाबाद रेफर कर दिया गया।
गश्त कर रहे वनकर्मचारियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 लोगों को हिरासत में लिया है। आगे अनुसंधान जारी है।

प्रेम मीणा, थानाधिकारी, शाहाबाद

Hindi News / Baran / गश्त कर रहे वनकर्मियों पर शिकारियों के झुंड ने किया हमला, दो डिटेन किए

ट्रेंडिंग वीडियो