कलेक्ट्रेट में अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की गई है। वार्षिक निरीक्षण के दौरान कमिश्नर सौम्या अग्रवाल को एक कंप्यूटर ऑपरेटर गाना सुनते मिला, जिसे तुरंत हटा दिया गया। वहीं, सहायक भूलेख अधिकारी अनिल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने कहा कि अभिलेखों को सुधारने के लिए समय दिया जाएगा।
बरेली•Mar 21, 2025 / 09:44 am•
Avanish Pandey
Hindi News / Bareilly / बरेली कमिश्नर के सामने कंप्यूटर ऑपरेटर सुन रहा था गाना, हटाया गया; सहायक भूलेख अधिकारी को नोटिस