नगर पंचायत में बीजेपी का कब्जा: नगर पंचायत अमलेश्वर में पहली बार बीजेपी का कब्जा हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी दयानंद सोनकर 319 मतों से जीते हैं।
Durg Nikay Chunav Result: दुर्ग महापौर पद के लिए मतों की गिनती
बीजेपी – अलका बाघमार 107642
कांग्रेस – प्रेमलता 40347
वोटों का अंतर – 67295
नोटा – 2912
सीएम साय ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा- प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।