यह भी पढ़ें:
CG Weather Update: मौसम ने ली करवट, तापमान में गिरावट आने से फिर बढ़ेगी ठंड, IMD ने की नई भविष्यवाणी इससे सुबह के समय हल्की ठंडक का अहसास हुआ। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान अभी भी 33.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इससे दिन में अच्छी धूप और गर्मी का अहसास हो रहा है।
मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की और गिरावट संभावित है। इसके बाद अगले चार दिनाें में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई बदलाव नहीं आएगा।
इसके बाद 13 फरवरी के बाद से दिन का तापमान भी तेजी से बढ़ने की संभावना बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। इससे उत्तरी हवाओं का प्रभाव भी कमजोर होता दिख रहा है, जिससे दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव रहने की स्थिति बन सकती है। अभी कुछ दिन मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। इसके बाद दूसरा विक्षोभ 8 फरवरी से बनना शुरू होगा, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर पुन: शुरू होगा।