थानों में हो तैनाती
होमगार्ड जवान बताते हैं कि जिले के प्रत्येक सरकारी विभाग एवं सभी पुलिस थानों में होमगार्ड जवानों की तैनाती होनी चाहिए। नियमित रोजगार की गारंटी पर ही नियुक्ति दी जाने चाहिए। नव गठित जिलों में गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र खोले जाए। महिलाओं की नफरी जिलों में बढ़ाई जाए। जिलों में गृह रक्षा दल का स्वयं का भवन होना चाहिए। दो साल से नई भर्ती भी नहीं हो सकी है। होमगार्ड जवानों के मानदेय और भत्तों में भी वृद्धि नहीं हुई है।आंकड़ों से समझे
- 2,075 महिला
- 987 मानदेय वर्दी
- 887 मानदेय बिना वदीं
- 30,717 स्वीकृत पद
- 28,342 मौजूदा पद
- 2,664 बॉर्डर होमगार्ड
होमगार्ड जवानों को हक दे सरकार
राजस्थान में होमगार्ड की स्वीकृत नफरी 30,714 के मुकाबले अभी 28,050 है। इनमें महिला होमगार्ड की नफरी महज 2075 है। बार्डर होमगार्ड जवान 2664 है। राज्य सरकार को चाहिए कि होमगार्ड को राजकीय पुलिस सेवा के समान दर्जा दें। नए जिलों में जल्द गृह रक्षा दल कार्यालय सृजित करें।–झलकनसिंह राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान होमगार्ड कर्मचारी संगठन जयपुर