प्रदेश के छतरपुर में तेज हवा से बड़ा हादसा हुआ। यहां के मातगवां थाना क्षेत्र के बरद्ववाहा गांव में बीएसएनएल का टावर टूट गया हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ।
टीकमगढ़ में भी घर, दुकानों की छतों पर लगे टीन शेड और होर्डिंग्स उड़ गए। यहां बारिश ने भी कहर बरपाया। किसानों का हजारों क्विंटल गेहूं पानी गिरने से गीला हो गया। अनेक पेड़ भी गिर गए जिससे आवागमन बाधित हुआ।
इंदौर, खंडवा,देवास में भी तेज हवा के साथ ओले गिरे
इंदौर में भी मौसम ने खासी तबाही मचाई। यहां तेज हवा के साथ ओले गिरे। खंडवा में भी दोपहर बाद मौसम बदला। तेज बारिश के साथ यहां भी ओले गिरे। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी मौसम बिगड़ा है। देवास में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। यहां शाम 4.15 बजे बरसात शुरु हुई और ओले भी गिरने लगे।
प्रदेश में 3 चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 3 चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। दो टर्फ भी प्रदेश से गुजर रहीं हैं जिसका जबर्दस्त असर हुआ है। प्रदेश में 7 मई तक मौसम यूं ही बने रहने की संभावना है।