10 करोड़ का मानहानि नोटिस दूंगा
वित्तीय अनियमितता में अजय दास को सिंहस्थ के बाद 2016 में अखाड़े से निकाला गया, वे कैसे कार्रवाई कर सकते हैं। वे ममता से शास्त्रार्थ कर सकते हैं। ममता 23 वर्ष से सनातन में हैं, साधना कर रही थीं। ममता इस्लाम में चली जातीं तो ये क्या बोलते। मैं 10 करोड़ के मानहानि का नोटिस दूंगा। अखाड़ा के संस्थापक महंत दुर्गा दास हैं, वे ही कार्य संभालते हैं।
अजय दास ही लाए थे लक्ष्मी को
ऋषि अजय दास ने पत्र में कहा, 2016 में सिंहस्थ में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर नियुक्त किया। वे उद्देश्य से भटक गए। इसलिए पदमुक्त किया। बिना मेरी सहमति 2019 में उन्होंने अनुबंध जूना अखाड़े से किया। यह अनैतिक है। ममता को महामंडलेश्वर बनाया। इससे धर्म की छवि धूमिल हुई है।
अजय का नाम भी नहीं सुना
अखाड़ा परिषद ने कहा-अजय का नाम भी नहीं सुना अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रवीन्द्र पुरी ने कहा, वे किन्नर अखाड़ा के साथ थे, हैं, रहेंगे। वे बोले-मैंने ऋषि अजय दास का नाम नहीं सुना था। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करूंगा।