scriptअफगानिस्तान का छात्र एमपी से हुआ लापता! मच गया हड़कंप | mp news Afghan student goes missing from MP Panic ensues | Patrika News
भोपाल

अफगानिस्तान का छात्र एमपी से हुआ लापता! मच गया हड़कंप

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से अफगानी छात्र लापता हो गया है।

भोपालMar 04, 2025 / 05:30 pm

Himanshu Singh

mp news
MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ा मामला सामने आया है। जहां अफगानिस्तान से पढ़ाई करने आया एक छात्र कई महीनों से लापता है। वह जागरण लेक यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता की बढ़ाई कर रहा था। जनवरी महीने से वह अचानक गायब हो गया था।
दरअसल, सैयद राशिद सादत कोलार के सागर ग्रीन हिल्स अमरनाथ कॉलोनी में रह रहा था। वह अचानक से गायब हो गया था। वीजा खत्म होने के बावजूद वह अवैध रूप से रह रहा था। जिस वजह उसके ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है।
इधर, आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि सादत को जनवरी के बाद से यहां नहीं देखा गया है। पुलिस से पता चला कि उसका वीजा 25 मार्च 2024 को ही खत्म हो चुका था। वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था। जिस वजह से कोलार थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस


पुलिस अफगानी छात्र की तलाश में जुट गई है। पुलिस को शक है कि वह दिल्ली की किसी जगह में छुपा हो सकता है। पुलिस की टीम दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर छानबीन कर रही हैं।

Hindi News / Bhopal / अफगानिस्तान का छात्र एमपी से हुआ लापता! मच गया हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो