सरकारी स्कूलों में फ्री होगा ब्रॉडबैंड इंटरनेट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने शिक्षा में सुधार करने के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने भारत नेट परियोजना की घोषणा की है। जिसके अंतर्गत ग्रामीण इलाकों के सरकारी माध्यमिक स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को ब्रॉडबैंड की कनेक्टिविटी दी जाएगी। इससे मध्यप्रदेश के 20 लाख से अधिक बच्चों को फायदा होगा। जिससे स्कूलों में पढ़ाई का तरीका बदलेगा। साथ ही इस योजना से 1,442 स्वास्थ्य केंद्रों को फायदा पहुंचेगा।
जल जीवन मिशन 2028 तक रहेगा जारी
जल जीवन मिशन को साल 2028 तक जारी रखने की घोषणा की गई है। जिससे मध्यप्रदेश के 37 लाख परिवारों को बड़ा फायदा होगा। प्रदेश के 1.11 करोड़ घरों में पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बता दें कि, इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त को 2029 को शुरु की गई थी। जिसका पहला चरण साल 2024 में पूरा हो चुका है।
एमपी की नदी जोड़ो परियोजना को मिलेंगे 2400 करोड़ रुपए
मध्यप्रदेश में पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना और केन-बेतवा-लिंक के लिए 2400 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा योजना के बजट में 400 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी गई है।