scriptएमपी को दक्षिणी राज्यों से जोड़ेगी नई वंदेभारत, मंजूरी मिलते ही दौड़ने लगेगी प्रीमियम ट्रेन | New Vande Bharat will connect MP with southern states | Patrika News
भोपाल

एमपी को दक्षिणी राज्यों से जोड़ेगी नई वंदेभारत, मंजूरी मिलते ही दौड़ने लगेगी प्रीमियम ट्रेन

New Vande Bharat Update News एमपी को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस मिली है। यह ट्रेन प्रदेशवासियों को दक्षिणी राज्यों से जोड़ देगी।

भोपालFeb 22, 2025 / 04:12 pm

deepak deewan

New Vande Bharat will connect MP with southern states

New Vande Bharat will connect MP with southern states

एमपी को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस मिली है। यह ट्रेन प्रदेशवासियों को दक्षिणी राज्यों से जोड़ देगी। पश्चिम-मध्य रेलवे ने नई वंदेभारत एक्सप्रेस का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है जिसकी मंजूरी मिलते ही यह प्रीमियम ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी। जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में बदलाव के बाद महाकौशल के यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। नए शेड्यूल में वंदेभारत को जबलपुर से चांदा फोर्ट तक संचालित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। चांदा फोर्ट से बल्लार शाह बिल्कुल पास है जहां से दक्षिणी राज्यों के लिए ढेरों ट्रेन मिलती हैं।
जबलपुर वंदेभारत को पहले रायपुर तक चलाने का प्रस्ताव था। पश्चिम-मध्य रेलवे ने इसका रूट चेंज कर दिया। अब इसे जबलपुर से चांदा फोर्ट स्टेशन तक संचालित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। चांदा फोर्ट, दक्षिण पूर्व मध्य रेल नागपुर मंडल में आता है।
नये शेड्यूल के अनुसार, वंदेभारत एक्सप्रेस जबलपुर से सुबह 6.30 बजे प्रस्थान करेगी और चांदा फोर्ट तक जाएगी। नई ट्रेन महाकौशल वासियों का दक्षिणी राज्यों का सफर बेहद आसान कर देगी। चांदा फोर्ट तो बहुत छोटा रेलवे स्टेशन है लेकिन बल्लार शाह जंक्शन इसके बहुत पास है ​जहां से ट्रेनें दक्षिण भारत की ओर जाती हैं।
यह भी पढ़ें: एमपी में शादी वाले घर से एक साथ उठीं पांच अर्थियां, छठे रिश्तेदार की भी मौत, फूट-फूटकर रोया दूल्हा

जबलपुर वंदेभारत एक्सप्रेस जिस चांदा फोर्ट स्टेशन तक जाएगी वहां से बल्लार शाह जंक्शन केवल 11 किमी दूर है। मध्य रेल नागपुर मंडल के तहत आनेवाला यह जंक्शन दक्षिण भारत के लिए ट्रेनों का दरवाजा खोलता है।
विशेषज्ञ और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी इस बात पर एकमत हैं कि भविष्य में जबलपुर चांदाफोर्ट वंदे भारत एक्सप्रेस को बल्लार शाह जंक्शन तक बढ़ाया जा सकता है। जबलपुर से निकलनेवाली वंदेभारत जिन प्रमुख रेलवे स्टेशनों से गुजरेगी, उनमें नैनपुर से गोंदिया और गोंदिया से लेकर चांदाफोर्ट तक कार्यक्षेत्र एसईसीआर नागपुर का है।
नई वंदेभारत ट्रेन का करीब दो तिहाई परिचालन एसईसीआर नागपुर के तहत ही होना है। हालांकि जबलपुर और बल्लारशाह के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की कनेक्टिविटी के आधार पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
जबलपुर वंदेभारत के नए रूट के लिए प्रस्तावित शेड्यूल को रेलवे बोर्ड की मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। बोर्ड की स्वीकृति मिलते ही नए रूट पर ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। इस प्रस्ताव के बाद पश्चिम मध्य रेलवे के साथ ही नागपुर मंडल में भी वंदेभारत एक्सप्रेस के लिए गहमागहमी शुरू हो चुकी है।
पुराने शेड्यूल में जबलपुर रायपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, रायपुर से दोपहर 1.20 बजे रवाना होनी थी और यह रात 8.15 बजे जबलपुर पहुंचनी थी। वापसी में जबलपुर से सुबह 5 बजे प्रस्थान करके 11.55 बजे रायपुर पहुंचने का शेड्यूल था। नये प्रस्ताव में जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रायपुर नहीं आएगी।
जबलपुर से चांदा फोर्ट स्टेशन की दूरी करीब 476 किमी है। वंदे भारत एक्सप्रेस 8.35 घंटे में यह सफर तय करेगी।

नया शेड्यूल
जबलपुर से चांदा फोर्ट वंदेभारत के नए शेड्यूल के अनुसार सुबह 6.30 बजे यह ट्रेन जबलपुर से रवाना होगी। सुबह 6.40 बजे मदन महल, 7.10 बजे नैनपुर, 8.28 बजे बालाघाट, 9.30 बजे गोंदिया, 11.53 बजे नागभीर होते हुए दोपहर 1.45 बजे चांदा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी में वंदेभारत एक्सप्रेस चांदा फोर्ट स्टेशन से दोपहर 3.45 बजे रवाना होकर 6.18 बजे नागभीर स्टेशन, 5.50 बजे गोंदिया स्टेशन, 6.35 बजे बालाघाट, 8.15 बजे नैनपुर और रात 12.20 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।

Hindi News / Bhopal / एमपी को दक्षिणी राज्यों से जोड़ेगी नई वंदेभारत, मंजूरी मिलते ही दौड़ने लगेगी प्रीमियम ट्रेन

ट्रेंडिंग वीडियो