scriptBudget 2025 पर गरमाई सियासत : कांग्रेस विधायक बोले- ‘अल्पसंख्यक छोड़ दें उम्मीद’, जाने किसने क्या कहा | Politics heatup on Budget 2025 Congress MLA arif masood said Minorities should give up hope know Opposition statement | Patrika News
भोपाल

Budget 2025 पर गरमाई सियासत : कांग्रेस विधायक बोले- ‘अल्पसंख्यक छोड़ दें उम्मीद’, जाने किसने क्या कहा

Budget 2025 : केंद्रीय बजट पेश होने के बाद मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ भाजपा बजट को सराहनीय बता रही है तो वहीं कांग्रेस इसे देशवासियों के साथ छलावा बता रही है।

भोपालFeb 01, 2025 / 05:28 pm

Faiz

Budget 2025
Budget 2025 : आज केंद्र सरकार ने देश का आम बजट पेश किया है। बजट पेश होने के बाद मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ भाजपा बजट को सराहनीय बता रही है तो वहीं कांग्रेस इसे देशवासियों के साथ छलावा बता रही है। कांग्रेस के अनुसार, सरकार की ओर से किसी वर्ग को कुछ नहीं दिया गया है। सिर्फ बिहार के लिए बजट में बात की गई है। आइये जाने… प्रदेश के किस कांग्रेस नेता ने बजट पर क्या कहा?

अल्पसंख्यक छोड़ दें उम्मीद: आरिफ मसूद

कांग्रेस विधायक आरिफ मासून ने बजट पेश होने के बाद केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘बीजेपी सरकारों से अल्पसंख्यकों को उम्मीदें छोड़ देनी चाहिए। बजट में किसी वर्ग और एमपी को कुछ नहीं मिला। बार-बार बिहार का नाम लिया गया। पुरानी योजनाओं को नया बताया गया। मैंने तो कहा है.. जहां-जहां बीजेपी की सरकार है उनसे अल्पसंख्यकों को उम्मीद छोड़ देनी चाहिए।’
यह भी पढ़ें- MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 01 फरवरी के सभी ताजा समाचार

चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया बजट- हेमंत कटारे

उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने यूनियन बजट को चुनावी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि, ‘चुनाव को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया गया है। बेरोजगारों के लिए बजट में कुछ नहीं दिखा। किसानों के लिए भी कुछ नहीं किया गया। पूंजीपतियों को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया। मिडिल क्लास के लोगों के कमर पर चोट दी है। हम इस पूरे बजट की निंदा करते हैं। सरकार को ओल्ड टैक्स स्कीम में छूट देना चाहिए था ताकि छोटे कर्मचारी, पेंशनर को फायदा होता।’
हेमंत कटारे ने आगे कहा कि, ‘किसानों के नाम पर सरकार ने छलावा किया है। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से 5 कर दी। क्या सरकार उन्हें और कर्ज में डुबाना चाह रही है। कर्ज लिमिट बढ़ाकर सरकार ने साबित कर दिया कि किसानों की आय दोगुनी नहीं है। 2 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन युवाओं के लिए बजट में कुछ नही है।’

नीतीश कुमार के भरोसे भाजपा- उमंग सिंघार

बजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, ‘ये केंद्रीय बजट बिहार चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वहां कई विशेष पैकेज दिए गए। नीतीश कुमार जी के भरोसे भाजपा की सरकार चल रही है इसलिए उनपर ही मेहरबानी की गई है। प्रधानमंत्री जी शायद भूल गए कि, देश का बजट पूरे देश के लिए होता है।’ उन्होंने कहा ‘इस बजट में किसानों की एमएसपी कानून की गारंटी पर कोई बात नहीं की गई। प्रधानमंत्री आवाज योजना 13670 करोड़ कर दी गयी। जल जीवन मिशन 70 हजार करोड़ था अब 22694 करोड़ कर दिया। एससी एसटी ओबीसी की योजनाओं में भी कटौती की गई है।’
उन्होंने कहा- ‘बजट भाजपा सरकार ने एक राज्य में चुनाव जीतने के हिसाब से बनाया गया है। किसानों के एमएसपी, आवास योजना, एससी एसटी और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया है। उनकी योजनाओं को लेकर कटौती की गई है।’ उमंग सिंघार ने आगे कहा कि ‘प्रधानमंत्री जी आप इन्हीं लोगों के कारण प्रधानमंत्री बने हैं और उन्हीं को आज भूल गए। ये देश का बजट है देश के हिसाब से होना चाहिए था।’

Hindi News / Bhopal / Budget 2025 पर गरमाई सियासत : कांग्रेस विधायक बोले- ‘अल्पसंख्यक छोड़ दें उम्मीद’, जाने किसने क्या कहा

ट्रेंडिंग वीडियो