scriptझीलों की नगरी भोपाल के पास हैं शानदार पिकनिक प्लेस, वॉटरफॉल्स ने बनाया खास | Waterfalls Near Bhopal Best picnic Place During Monsoon MP tourism | Patrika News
भोपाल

झीलों की नगरी भोपाल के पास हैं शानदार पिकनिक प्लेस, वॉटरफॉल्स ने बनाया खास

Waterfalls Near Bhopal: मानसून के इस सीजन है भोपाल के आसपास घूमने का मन, तो जरूर पढ़ें खबर… patrika.com के साथ करें पिकनिक की प्लानिंग और घूमकर आएं तो जरूर बना लें यादों की एक डिजिटल एलबम…जानें कहां-कहां हैं मानसून के दौरान भोपाल के आसपास पिकनिक की लोकेशन…

भोपालJul 16, 2025 / 04:10 pm

Sanjana Kumar

Waterfalls Near Bhopal

Waterfalls Near Bhopal(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

Waterfalls Near Bhopal: मानसून के सीजन में प्रकृति झूमती नजर आती है। हरियाली की मखमली चादर आंखों को सुकून देती है, तो बारिश का पानी आपके भीतर एक नई ताजगी और ऊर्जा भर देता है। नदियां लबालब होकर छलक पड़ती हैं, तो पहाड़ों से पानी झरने के रूप में फूट पड़ता है। क्या आपको ऊंचे पहाड़ों से गिरते ये झरने अट्रैक्ट करते हैं, क्या आप भोपाल के आसपास ऐसे किसी झरने की तलाश में हैं, तो patrika.com पर जानें भोपाल से 25-100 किमी के दायरे में आने वाले ऐसे ही झरनों के बारे में, जहां घूमने गए आप तो बार-बार जाएंगे…

अमरगढ़ झरना (Amargarh Waterfall)


भोपाल से 65 किमी दूर रायसेन जिले में स्थित ये झरना ‘ए-फॉल’ के नाम से भी जाना जाता है। करीब 180 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला ये झरना टूरिस्ट का दिल जीत लेता है। भोपाल से जा रहे हैं तो यहां जाने में आपको केवल दो घंटे का समय ही लगेगा।
ये भी पढ़ें: झरनों की रानी मध्यप्रदेश के जादुई झरने, भूल जाएंगे स्वीट्जरलैंड

Amargarh Waterfall
Amargarh Waterfall(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

दो पहाड़ों-दो नदियों को पार करने का रोमांचक सफर

इस वॉटरफॉल तक पहुंचने के लिए आपको दो पहाड़ों पर ट्रैकिंग करके जाना होता है। 12 किमी की ट्रैकिंग में पहाड़ों के बीच से बहती दो नदियों को भी आपको पार करना होगा। पहाड़ों, नदियों को पार करके जाना…सोचकर ही आप रोमांचित हो गए होंगे। लाजवाब न.. तो क्या आप तैयार हैं ऐसे रोमांचक सफर के लिए…।

महादेवपानी झरना (Mahadevpani Waterfall)

भोपाल से लगभग 25-30 किमी की दूरी पर स्थित ये झरना रायसेन रोड पर पड़ता है। भोपालवासियों के लिए सबसे नजदीकी और पसंदीदा पिकनिक प्लेस है। यह झरना 70 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। मानसून के इन दिनों में आप भी यहां मस्ती के कुछ पल बिता सकते हैं। और अपनी एक डिजिटल एलबम तैयार कर सकते हैं।
Mahadev Waterfall
Mahadev Waterfall (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

भोपाल वासियों का फेवरेट पिकनिक प्लेस

मानसून के इस सीजन में यही एक ऐसा प्लेस है, जो सबसे करीब है। इसीलिए भोपाल के लोगों की यहां भीड़ उमड़ती है। वीकेंड में यहां लोग घूमने या झरने का मजा लेने ही नहीं आते, बल्कि जुगाड़ के चूल्हे पर खाना बनाते भी नजर आ जाएंगे।

दिगंबर झरना

Digamber Waterfall
Digamber Waterfall(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)


राजधानी भोपाल से दिगंबर झरना 100 किलोमीटर की दूरी पर है। रातापानी के जंगलों के पास स्थित यह झरना 80 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। मानसून सीजन में झरने के दूधिया पानी की आवाज आपको सुकून महसूस करा देती है।

मानसून में यह भी हैं भोपाल के नजदीकी पिकनिक प्लेस

इन खूबसूरत झरनों के अलावा भोपाल से 100 किलो मीटर के दायरे में आप हलाली डैम, कोलार डैम, कलियासोत डैम और केरवा डैम जैसी खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। मानसून के दौरान इन पिकनिक प्लेसेज का सौंदर्य आपको नई ताजगी से भर देगा।
नोट- आप यहां घूमने जाएंगे, लेकिन अलर्ट रहें, इन यादों को ऐसा बनाएं कि सहेज कर रखें….

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश बन रहा Mini Ayodhya, गांव-गांव पहुंच रहे ‘श्रीराम’


Hindi News / Bhopal / झीलों की नगरी भोपाल के पास हैं शानदार पिकनिक प्लेस, वॉटरफॉल्स ने बनाया खास

ट्रेंडिंग वीडियो