अमरगढ़ झरना (Amargarh Waterfall)
भोपाल से 65 किमी दूर रायसेन जिले में स्थित ये झरना ‘ए-फॉल’ के नाम से भी जाना जाता है। करीब 180 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला ये झरना टूरिस्ट का दिल जीत लेता है। भोपाल से जा रहे हैं तो यहां जाने में आपको केवल दो घंटे का समय ही लगेगा।

दो पहाड़ों-दो नदियों को पार करने का रोमांचक सफर
इस वॉटरफॉल तक पहुंचने के लिए आपको दो पहाड़ों पर ट्रैकिंग करके जाना होता है। 12 किमी की ट्रैकिंग में पहाड़ों के बीच से बहती दो नदियों को भी आपको पार करना होगा। पहाड़ों, नदियों को पार करके जाना…सोचकर ही आप रोमांचित हो गए होंगे। लाजवाब न.. तो क्या आप तैयार हैं ऐसे रोमांचक सफर के लिए…।महादेवपानी झरना (Mahadevpani Waterfall)
भोपाल से लगभग 25-30 किमी की दूरी पर स्थित ये झरना रायसेन रोड पर पड़ता है। भोपालवासियों के लिए सबसे नजदीकी और पसंदीदा पिकनिक प्लेस है। यह झरना 70 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। मानसून के इन दिनों में आप भी यहां मस्ती के कुछ पल बिता सकते हैं। और अपनी एक डिजिटल एलबम तैयार कर सकते हैं।
भोपाल वासियों का फेवरेट पिकनिक प्लेस
मानसून के इस सीजन में यही एक ऐसा प्लेस है, जो सबसे करीब है। इसीलिए भोपाल के लोगों की यहां भीड़ उमड़ती है। वीकेंड में यहां लोग घूमने या झरने का मजा लेने ही नहीं आते, बल्कि जुगाड़ के चूल्हे पर खाना बनाते भी नजर आ जाएंगे।दिगंबर झरना

राजधानी भोपाल से दिगंबर झरना 100 किलोमीटर की दूरी पर है। रातापानी के जंगलों के पास स्थित यह झरना 80 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। मानसून सीजन में झरने के दूधिया पानी की आवाज आपको सुकून महसूस करा देती है।