scriptएमपी में दो दिन बाद लौट आएगा पश्चिमी विक्षोभ, पड़ेगी ठंड | Western disturbance will return to MP after two days, there will be cold | Patrika News
भोपाल

एमपी में दो दिन बाद लौट आएगा पश्चिमी विक्षोभ, पड़ेगी ठंड

Western Disturbance in MP: मध्यप्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। जिसके चलते गर्मी पड़ने लगी है।

भोपालFeb 04, 2025 / 08:40 pm

Himanshu Singh

western disturbance in mp
Western Disturbance in MP: मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव हुआ है। गर्मी के दिन लौट आए हैं। राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित 15 जिलों में पारा 30 डिग्री के आसपास रहा। दो दिन बाद फिर से ठंड पड़ने के आसार हैं। साथ ही सिवनी, खंडवा, मंडला, कल्याणपुर और नर्मदापुरम में 30 डिग्री के ऊपर तापमान रहा।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि फरवरी में दिन में गर्मी का असर और रात में ठंड का असर देखने को मिलेगा। सोमवार को ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग में कोहरे का असर देखने को मिला। ऐसे ही मंगलवार को कई जिलों सुबह कोहरा छाया रहा। ग्वालियर, सतना, जबलपुर और सागर में सुबह से ही बादल छाए हैं।

12 फरवरी को बदलेगा एमपी का मौसम


प्रदेश के मौसम में 8 फरवरी के बाद फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद 12, 13, और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। वहीं 20 फरवरी के बाद से ठंड का असर कम हो जाएगा। जिसमें दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

कहां पर रहा सबसे ज्यादा तापमान


सबसे ज्यादा तापमान की बात करें तो सिवनी में 33 डिग्री रहा। खंडवा में 32.1, मंडला में 32.0, कल्याणपुर में 31.9, नर्मदापुरम में 31.4 डिग्री तापमान रहा।

Hindi News / Bhopal / एमपी में दो दिन बाद लौट आएगा पश्चिमी विक्षोभ, पड़ेगी ठंड

ट्रेंडिंग वीडियो