scriptरिश्ते हुए तार-तार…सास-दामाद और मामी-भांजा के बाद अब समधी संग चार बच्चों की मां फरार | Mother of 4 children ran away with her in laws in Budaun | Patrika News
बदायूं

रिश्ते हुए तार-तार…सास-दामाद और मामी-भांजा के बाद अब समधी संग चार बच्चों की मां फरार

Budaun News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के सास-दामाद और मेरठ के अलीगढ़ के मामी-भांजे का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि बदायूं से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां अपने समधी के साथ फरार हो गई है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

बदायूंApr 19, 2025 / 09:38 am

Nishant Kumar

Budaun

Budaun

Budaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज की रहने वाली एक महिला अपने चार बच्चों को छोड़कर समधी के साथ फरार हो गई है। महिला के पति और बेटे ने फरार महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

क्या है पूरा मामला ? 

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज के एक पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ममता बीते 11 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को अपने समधी के साथ फरार हो गई। ममता का उसके बेटी के ससुर शैलेंद्र उर्फ बिल्लू के साथ अनैतिक संबंध थें। वो ट्रक ड्राइवर था। रिश्तेदार होने के चलते अक्सर उसका घर आना-जाना लगा रहता था। 

इससे पहले भी भागने की कोशिश की है ममता 

पीड़ित पति का कहना है कि ममता इससे पहले भी ममता तीन बार समधी के साथ भाग चुकी है। सबसे पहले वो साल 2023 में भाग गई थी। दोनों पक्ष के परिवारवालों ने मामले में समझौता करके ममता को वापस करवा दिया था। ममता के पति ने बच्चों की परवरिश के लिए उसे स्वीकार कर लिया। इसी तरह तीन बार समधी के साथ भागने के बाद भी स्वीकार करता रहा लेकिन अब उसका कहना है कि ममता के खिलाफ कार्रवाई करनी है। 

पैसे और गहने लेकर भागी ममता 

पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ममता रात के अंधेरे मे घर का कीमती सामान और जेवरात समेटकर समधी के साथ ऑल्टो कार में फरार हो गई। उसके बेटे ने इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद पीड़ित पति ने शुक्रवार को पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। 
यह भी पढ़ें

मामी हूं तुम्हारी…फिर भी नहीं रुका भांजा, मामा के घर से जाते ही लेकर भागा

साल 2022 में की थी बेटी की शादी 

ममता के पति ने बताया कि उसने साल 2022 में बदायूं शहर के ही एक मोहल्ले में अपनी बेटी की शादी एक युवक के साथ की थी। बेटी का ससुर अक्सर घर आते-जाते रहता था। उसके यहां आने से पड़ोस के लोगों को भी एतराज था लेकिन रिश्तेदार होने की वजह से उसे कुछ नहीं बोला। 

Hindi News / Budaun / रिश्ते हुए तार-तार…सास-दामाद और मामी-भांजा के बाद अब समधी संग चार बच्चों की मां फरार

ट्रेंडिंग वीडियो