script45 डिग्री तापमान पर बसों के इंतजार में यात्रियों को आने लगे चक्कर | Patrika News
बूंदी

45 डिग्री तापमान पर बसों के इंतजार में यात्रियों को आने लगे चक्कर

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 बेशखा स्थित बाईपास पर गर्मी में 45 डिग्री तापमान पर सैकड़ों यात्री सूर्य की तपन में बसों के इंतजार में खड़े रहते हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

बूंदीMay 19, 2025 / 06:37 pm

पंकज जोशी

45 डिग्री तापमान पर बसों के इंतजार में यात्रियों को आने लगे चक्कर

हिण्डोली. दोपहर को भीषण गर्मी में सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करते यात्री।

हिण्डोली. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 बेशखा स्थित बाईपास पर गर्मी में 45 डिग्री तापमान पर सैकड़ों यात्री सूर्य की तपन में बसों के इंतजार में खड़े रहते हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

जानकारी के अनुसार विगत 6 महीने से यहां पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने के चलते बूंदी कोटा से जयपुर की तरफ जाने वाली बसें सीधे बाईपास से गुजर रही है। जिससे यहां पर अघौषित बस स्टैंड बन गया है। कट पर सुबह से देर रात तक सैकड़ों की संख्या में यात्री बसों में यात्रा करने के लिए आते हैं। लेकिन भीषण गर्मी में बसों के इंतजार में सूरज की तपन में खड़े रहते हैं। यहां पर यात्रियों को छाया पानी की व्यवस्था नहीं है। दिन के समय बसों की आवाजाही कम रहने से आधे घंटे तक सड़क किनारे खड़ा रहना पड़ता है।
रविवार दोपहर डेढ़ बजे बड़ी संख्या में यात्री सड़क किनारे खड़े थे। एक व्यक्ति को चक्कर आने से वह सड़क पर ही बैठ गया। आसपास पानी की सुविधा नहीं है। यहां पर खड़े यात्रियों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक यात्रियों को बसों के इंतजार में खड़ा रहना पड़ता है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी व नगर पालिका के अधिकारी यहां पर छाया पानी का ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे यात्रियों के हाल बुरे हैं।

Hindi News / Bundi / 45 डिग्री तापमान पर बसों के इंतजार में यात्रियों को आने लगे चक्कर

ट्रेंडिंग वीडियो