scriptFD Rates: ये 5 सरकारी बैंक एफडी पर दे रहे सबसे अधिक ब्याज, जानें पूरी डिटेल | FD Rates: These 5 government banks are paying the highest interest on FD | Patrika News
कारोबार

FD Rates: ये 5 सरकारी बैंक एफडी पर दे रहे सबसे अधिक ब्याज, जानें पूरी डिटेल

एफडी एक लोकप्रिय निवेश का विकल्प है। इसमें निवेश कभी डूबता नहीं और एक निश्चित समय बाद आपको ब्याज के साथ आपकी पूरी रकम वापस मिल जाती है।

भारतJun 22, 2025 / 01:46 pm

Shaitan Prajapat

ये सरकारी बैंक एफडी पर दे रहे सबसे अधिक ब्याज

FD Rates: अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खासकर बुजुर्ग और रिटायरमेंट की योजना बना रहे निवेशकों के लिए FD एक भरोसेमंद साधन माना जाता है, क्योंकि इसमें निवेश की गई रकम न केवल सुरक्षित रहती है, बल्कि एक निश्चित समय बाद तय ब्याज के साथ वापस भी मिलती है।

कई सरकारी बैंकों ने FD ब्याज दरों में किए बदलाव

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद कई सरकारी बैंकों ने अपनी FD ब्याज दरों में बदलाव किए हैं। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि इस समय कौन सा सरकारी बैंक सबसे अधिक ब्याज दे रहा है, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद उपयोगी है।

ये सरकारी बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

बैंक ऑफ महाराष्ट्र इस समय सरकारी बैंकों में सबसे अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 366 दिनों की FD पर यह बैंक 7.15% ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, एक साल के लिए 6.25%, तीन साल के लिए 6.30% और पांच साल की FD पर भी 6.25% की दर से ब्याज मिल रहा है।
यह भी पढ़ें

PAN कार्ड बनवाने के लिए यह डॉक्यूमेंट अब अनिवार्य! 31 दिसंबर तक आधार से लिंक कराना जरूरी

इंडियन ओवरसीज बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंंक

इंडियन ओवरसीज बैंक ने 444 दिनों की FD पर 7.10% की दर निर्धारित की है। वहीं, एक साल की FD पर 6.70%, तीन साल पर 6.30% और पांच साल पर भी 6.30% ब्याज दिया जा रहा है। पंजाब एंड सिंध बैंक भी FD पर आकर्षक रिटर्न दे रहा है। 444 दिनों की FD पर बैंक 7.05%, एक साल पर 6.10%, तीन साल पर 6.00% और पांच साल की FD पर 6.35% की ब्याज दर दे रहा है।
यह भी पढ़ें

घर बैठे अपडेट होगा Aadhaar! UIDAI क्यूआर कोड आधारित ऐप लाने की तैयारी में


बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ इंडिया ने विशेष रूप से 999 दिनों की “ग्रीन FD” पर 7.00% की ब्याज दर लागू की है। इसके अलावा एक साल की FD पर 6.50%, दो साल की FD पर 6.25% और पांच साल की FD पर 6.00% ब्याज मिल रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कुछ विशेष अवधियों पर भी 7.00% की ब्याज दर है — जैसे 2 से 3 साल से कम की FD, और 1111, 2222 तथा 3333 दिनों की FD। इसके अलावा एक साल की FD पर 6.70%, तीन साल पर 6.75% और पांच साल की FD पर 6.50% ब्याज दिया जा रहा है।

Hindi News / Business / FD Rates: ये 5 सरकारी बैंक एफडी पर दे रहे सबसे अधिक ब्याज, जानें पूरी डिटेल

ट्रेंडिंग वीडियो