कई सरकारी बैंकों ने FD ब्याज दरों में किए बदलाव
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद कई सरकारी बैंकों ने अपनी FD ब्याज दरों में बदलाव किए हैं। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि इस समय कौन सा सरकारी बैंक सबसे अधिक ब्याज दे रहा है, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद उपयोगी है।
ये सरकारी बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज
बैंक ऑफ महाराष्ट्र इस समय सरकारी बैंकों में सबसे अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 366 दिनों की FD पर यह बैंक 7.15% ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, एक साल के लिए 6.25%, तीन साल के लिए 6.30% और पांच साल की FD पर भी 6.25% की दर से ब्याज मिल रहा है। इंडियन ओवरसीज बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंंक
इंडियन ओवरसीज बैंक ने 444 दिनों की FD पर 7.10% की दर निर्धारित की है। वहीं, एक साल की FD पर 6.70%, तीन साल पर 6.30% और पांच साल पर भी 6.30% ब्याज दिया जा रहा है। पंजाब एंड सिंध बैंक भी FD पर आकर्षक रिटर्न दे रहा है। 444 दिनों की FD पर बैंक 7.05%, एक साल पर 6.10%, तीन साल पर 6.00% और पांच साल की FD पर 6.35% की ब्याज दर दे रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ इंडिया ने विशेष रूप से 999 दिनों की “ग्रीन FD” पर 7.00% की ब्याज दर लागू की है। इसके अलावा एक साल की FD पर 6.50%, दो साल की FD पर 6.25% और पांच साल की FD पर 6.00% ब्याज मिल रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कुछ विशेष अवधियों पर भी 7.00% की ब्याज दर है — जैसे 2 से 3 साल से कम की FD, और 1111, 2222 तथा 3333 दिनों की FD। इसके अलावा एक साल की FD पर 6.70%, तीन साल पर 6.75% और पांच साल की FD पर 6.50% ब्याज दिया जा रहा है।