scriptस्पा सेंटरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 4 लड़कियों के साथ 2 लड़के पकड़ाए… | mp news raid on spa center police caught 4 girls 2 boys | Patrika News
छतरपुर

स्पा सेंटरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 4 लड़कियों के साथ 2 लड़के पकड़ाए…

mp news: स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने एक के बाद एक सात स्पा सेंटर पर मारे छापे…।

छतरपुरMar 19, 2025 / 06:10 pm

Shailendra Sharma

spa center
mp news: मध्यप्रदेश के छतरपुर में बुधवार को शहर में संचालित स्पा सेंटरों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे मारे। पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक सात स्पा सेंटर्स पर छापे मारे हैं। इन स्पा सेंटर्स पर पुलिस की रेड के दौरान कुल मिलाकर 4 लड़कियां और 2 लड़के पकड़ाए हैं जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
देखें वीडियो-

7 स्पा सेंटर्स पर पुलिस की रेड


बुधवार को सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां होने की शिकायत पर शहर के सागर रोड, देरी रोड और पन्ना रोड पर स्थित 7 अलग अलग स्थानों पर एक के बाद एक छापे मारे। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मच गया और कुछ स्पा सेंटर संचालकों ने तो अपने स्पा सेंटर पर ताले लगा दिए। पुलिस ने 7 स्थानों पर हुई कार्रवाई के दौरान 4 लड़कियों और 2 लड़कों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Hindi News / Chhatarpur / स्पा सेंटरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 4 लड़कियों के साथ 2 लड़के पकड़ाए…

ट्रेंडिंग वीडियो