scriptCSK vs MI: मुंबई को हराने के बाद MS Dhoni का बड़ा खुलासा, बताया मैदान पर कितने फैसले लेते हैं गायकवाड़ | csk vs mi ipl 2025 ms dhoni reacts on ruturaj gaikwad captaincy on ground after beating mumbai indians | Patrika News
क्रिकेट

CSK vs MI: मुंबई को हराने के बाद MS Dhoni का बड़ा खुलासा, बताया मैदान पर कितने फैसले लेते हैं गायकवाड़

MS Dhoni on Gaikwad Captaincy: चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को आईपीएल 2025 के पहले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार आगाज किया।

भारतMar 24, 2025 / 04:51 pm

Vivek Kumar Singh

MS Dhoni
IPL 2025, CSK vs MI: मुंबई के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार जीत के बाद ऋतुराज की कप्तानी की काफी तारीभ हो रही है। हालांकि क्रिकेट फैंस का मानना है कि मैदान पर ज्यादातर फैसले एमएस धोनी लेते हैं लेकिन पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने स्पष्ट किया है कि गेंदबाजी में बदलाव और फील्ड प्लेसमेंट जैसे सभी महत्वपूर्ण फैसले पूरी तरह से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ द्वारा लिए गए थे, उनकी भूमिका चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी गायकवाड़ को सौंपने के उनके फैसले के बाद मार्गदर्शन देने तक सीमित थी।
धोनी ने 2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद से 212 मैचों में सीएसके का नेतृत्व किया, 128 मैच जीते जबकि 82 मैच हारे। 2024 आईपीएल की पूर्व संध्या पर सीएसके के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया और गायकवाड़ को बागडोर सौंप दी, जो 2019 से फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। धोनी ने कहा, “आपको आगे की तस्वीर को देखना होगा। ज्यादातर ऐसा होता है कि जो बल्लेबाज आपकी मुख्य टीम का हिस्सा होते हैं और आपके लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं, वे ऐसे होते हैं जिन पर आप लंबे समय तक भरोसा कर सकते हैं। गेंदबाजों, खासकर तेज गेंदबाजों के साथ, चोट लगने की प्रवृत्ति हमेशा बनी रहती है।”
धोनी ने जियो हॉटस्टार के शो “द एमएस धोनी एक्सपीरियंस” में कहा, “ऋतुराज काफी समय से हमारे साथ हैं। उन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। उनका स्वभाव बहुत अच्छा है – वे बहुत शांत, बहुत संयमित हैं। वह और फ्लेमिंग बहुत अच्छे से मिलते हैं। इसलिए यही कारण थे कि हमने उन्हें नेतृत्व के लिए चुना। धोनी ने कहा, “हमें पूरा यकीन था कि रुतुराज हमारे लिए अच्छा रहेगा।” कप्तान के तौर पर गायकवाड़ के पहले सीजन में, सीएसके प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। चेन्नई की टीम ने अपने 14 मैचों के अभियान में सात जीत और इतनी ही हार का सामना किया, जिससे वे नेट रन रेट के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से नीचे पांचवें स्थान पर रहे।

गायकवाड़ को ऐसा कप्तानी के लिए किया तैयार

धोनी ने आगे बताया कि उन्होंने गायकवाड़ से अगले सीजन में टीम की अगुआई जारी रखने को कहा और उन्हें तुरंत नेतृत्व की भूमिका के लिए मानसिक रूप से तैयारी शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। “पिछले साल आईपीएल के बाद, मैंने लगभग तुरंत उनसे कहा, ‘90% संभावना है कि आप अगले सीजन में अगुआई करेंगे, इसलिए मानसिक रूप से खुद को तैयार करना शुरू कर दें।’
धोनी ने बताया कि मैनें टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कहा था कि अगर मैं आपको सलाह देता हूं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको उसका पालन करना होगा। मैं जितना संभव हो सके उतना दूर रहने की कोशिश करूंगा। धोनी ने कहा, “सीजन के दौरान, बहुत से लोगों ने अनुमान लगाया कि मैं निर्णय ले रहा था। लेकिन सच्चाई यह है कि गायकवाड़ 99 प्रतिशत निर्णय ले रहे थे। सबसे महत्वपूर्ण फैसले – गेंदबाजी में बदलाव, फील्ड प्लेसमेंट – सभी उनके थे। मैं बस उनकी मदद कर रहा था। उन्होंने खिलाड़ियों को संभालने का शानदार काम किया।” आईपीएल 2025 से पहले, सीएसके के कप्तान ने उस पल को याद किया जब धोनी ने उन्हें अपनी जिम्मेदारियां सौंपी थीं।
धोनी 2025 के टूर्नामेंट में अपना 18वां सीजन खेल रहे हैं और उन्होंने अब तक 265 मैच खेले हैं और 24 अर्धशतकों के साथ 5,243 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: गेंदबाजों की बुरी हालत के बावजूद रियान ने अपने फैसले को बताया सही, बताया कहां टूटी उम्मीद

Hindi News / Sports / Cricket News / CSK vs MI: मुंबई को हराने के बाद MS Dhoni का बड़ा खुलासा, बताया मैदान पर कितने फैसले लेते हैं गायकवाड़

ट्रेंडिंग वीडियो