मुंबई ने 20 ओवर में बनाए 205 रन
तिलक वर्मा के 59 और सूर्या के 40, रायन रिकल्टन के 41 रनों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 205 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स को लगातार 5वां मुकाबला जीतने और अजेय क्रम बरकरार रखने के लिए 206 रन की जरूरत है।
16 ओवर में मुंबई 160 के पार
खराब शुरुआत के बावजूद मुंबई इंडियंस ने सूर्या के 40 और रायन रिकल्टन के 41 रनों की बदौलत 16 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 160 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा के साथ नमन धीर क्रीज पर हैं। दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं।
रोहित शर्मा LBW होकर लौटे पवेलियन
मुंबई इंडियंस को पहला झटका लग चुका है। टीम की कमजोरी रही सलामी जोड़ी इस मैच में भी अच्छी साझेदारी करने में असफल रही। रोहित शर्मा 18 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई ने 5 ओवर में 47 रन बना लिए हैं। सूर्या और रायन रिकल्टन क्रीज पर हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह। दिल्ली सीजन में अब तक 4 मैच खेल चुकी है और चारों में जीत हासिल की है। दूसरी ओर मुंबई ने 5 मैच खेले हैं और 4 गंवाए हैं। दिल्ली जहां अंक तालिका में पहले स्थान पर है तो मुंबई 9वें स्थान पर संघर्ष कर रही है। आज दिल्ली अपने होम ग्राउंड पर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी तो मुंबई हार के क्रम को तोड़कर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
रोहित शर्मा बनाम अक्षर पटेल
रोहित शर्मा का अक्षर पटेल के खिलाफ सिर्फ 21 रन का औसत है। बाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ उनका स्ट्राइक-रेट भी गिरकर 100 के नीचे रहता है, जिन्होंने 10 मैचों में रोहित को तीन बार आउट किया है। इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि अक्षर इस सीज़न में फिर से पावरप्ले में गेंदबाजी के लिए ला सकते हैं। रोहित बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने अपना विकेट गंवाते रहे हैं। 2023 से अब तक सभी T20 में 14 बार वह बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ आउट हुए हैं। दिल्ली में मिचेल स्टार्क भी इसी तरह के गेंदबाज हैं। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
क्या आप जानते हैं?
मुंबई इंडियंस ने 35 बार दिल्ली कैपिटल्स सामना किया है और 19 मैचों में बाजी मारी है तो दिल्ली ने 16 मैच जीते हैं। हालांकि 2022 से यह मुकाबला काफी हद तक बराबरी का रहा है, जिसमें MI का 3-2 का रिकॉर्ड है। हालांकि, इस मैदान पर दिल्ली ने 12 में से 7 मुकाबले जीते हैं, जिसमें 2024 में उनकी आखिरी मुलाकात भी शामिल है।
कब शुरू होगा दिल्ली बनाम मुंबई का मुकाबला?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला भारतीय समयानुसार आज रात 7.30 बजे से खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस 7 बजे होगा।
IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, टी नटराजन, दुष्मंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।
IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोबिन मिंज, रायन रिकल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कोर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, करन शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण पेनमत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान और जसप्रीत बुमराह।