दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल के फिर से फ्रेंचाइजी में जुड़ने को लेकर वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में कैप्शन दिया गया है, “आप प्यारे हैं। आप हमारे हैं। आप घर पर हैं। दिल्ली में आपका स्वागत है, केएलआर”, इसमें शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के डायलॉग्स शामिल हैं। वीडियो में राहुल ने एक लाइन का संदेश देते हुए कहा, “मैं घर पर हूं।”
केएल राहुल अगले मैच में खेलने को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के विपराज निगम ने संकेत दिए हैं कि वह 30 मार्च को हैदराबाद के खिलाफ खेल सकते हैं। उन्होंने कहा है कि इस बार निश्चित तौर पर केएल राहुल हमारी टीम में होंगे। उनके आने से टीम और अधिक संतुलित होगी। एक मैच के आधार पर आप किसी भी टीम को जज नहीं कर सकते हैं। हमारे सभी खिलाड़ी अनुभवी और बहुत सक्षम हैं। उम्मीद है कि हम इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
केएल राहुल 2013 से आईपीएल खेल रहे हैं। वह पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें IPL 2025 से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा सीजन के लिए उन्हें 14 करोड़ रुपए में साइन किया था। केएल राहुल और अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के तौर पर प्रबल दावेदार थे। हालाकि केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान की होड़ से हट गए थे। ऐसे में मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम की नेतृत्व अक्षर पटेल कर रहे हैं।