scriptMI vs KKR: Ashwani Kumar आईपीएल डेब्यू मैच में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज | IPL 2025 MI vs KKR Mumbai Indians pacer Ashwani Kumar on recorded the best spell by an Indian bowler on their ipl debut against Kolkata Knight Riders | Patrika News
क्रिकेट

MI vs KKR: Ashwani Kumar आईपीएल डेब्यू मैच में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

MI vs KKR, IPL 2025: मुंबई इंडियंस की ओर से Ashwani Kumar ने अपनी पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे का विकेट लेकर शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में रिंकू सिंह, मनीष पांडे को आउट किया और अपने तीसरे ओवर में आंद्रे रसेल को पवेलियन की राह दिखाई।

भारतMar 31, 2025 / 10:47 pm

satyabrat tripathi

MI vs KKR, IPL 2025: मुंबई इंडियंस के 23 वर्षीय लेफ्ट ऑर्म पेसर अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar) ने सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आईपीएल के अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की उम्मीदों पर खरे उतरे। दरअसल, उन्होंने आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय गेंदबाज की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्पेल का रिकॉर्ड बनाया। इतना ही नहीं, वह आईपीएल डेब्यू मैच में चार या उससे अधिक विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज भी बन गए।

संबंधित खबरें

मुंबई इंडियंस की ओर से अश्विनी कुमार ने अपनी पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे (11 रन, 7 गेंद) का विकेट लेकर शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में रिंकू सिंह (17 रन, 14 गेंद), मनीष पांडे (19 रन, 14 गेंद) को आउट किया और अपने तीसरे ओवर में आंद्रे रसेल ( 5 रन, 11 गेंद) को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने आईपीएल के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीन ओवर फेंके और कुल 24 रन देकर चार विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें

MI vs KKR: कौन हैं अश्विनी कुमार, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद पर मचा दिया तहलका

वैसे आईपीएल इतिहास पर नजर डाले तो डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज) के नाम है। उन्होंने 2019 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए 12 रन देकर छह विकेट चटकाए थे। यह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग भी है।

आईपीएल डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

अल्जारी जोसेफ (MI) – 6/12 vs सनराइजर्स हैदराबाद (2019)
एंड्रयू टाई (गुजरात लायंस) – 5/17 vs राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (2017)
शोएब अख्तर (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 4/11 vs दिल्ली डेयरडेविल्स (2008)
अश्विनी कुमार (मुंबई इंडियंस) – 4/24 vs कोलकाता नाइट राइडर्स (2025)
केवोन कूपर (राजस्थान रॉयल्स) – 4/26 vs किंग्स इलेवन पंजाब (2012)

मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में किया था साइन

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने अश्विनी कुमार को 30 लाख रुपए में टीम के साथ जोड़ा था। इससे पहले वह पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा, लेकिन तब उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल सकी थी। हालांकि इस सीजन मुंबई इंडियंस टीम की ओर से उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला और पहली ही गेंद उन्होंने विरोधी टीम के होश उड़ा दिए। यहां यह बताना जरूरी है कि मौजूदा सीजन में अश्विनी कुमार मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू करने वाले इकलौते घरेलू खिलाड़ी नहीं हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केरल के बाएं हाथ के युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर को मौका दिया था। मुंबई इंडियंस ने आंध्र के सत्यनारायण राजू को भी दो मैच में मौके दिए।

Hindi News / Sports / Cricket News / MI vs KKR: Ashwani Kumar आईपीएल डेब्यू मैच में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

ट्रेंडिंग वीडियो