2008 से 2025 तक हैट्रिक लिस्ट
- लक्ष्मीपति बालाजी (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम पंजाब किंग्स- 2008
- अमित मिश्रा (दिल्ली डेयरडेविल्स) बनाम हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स- 2008
- मखाया एनटीनी (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 2008
- युवराज सिंह (पंजाब किंग्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 2009
- रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स) बनाम मुंबई इंडियंस- 2009
- युवराज सिंह (पंजाब किंग्स) बनाम डेक्कन चार्जर्स- 2009
- प्रवीण कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) बनाम राजस्थान रॉयल्स- 2010
- अमित मिश्रा (डेक्कन चार्जर्स) बनाम पंजाब किंग्स- 2011
- अजित चंदिला (राजस्थान रॉयल्स) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया- 2012
- सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स) बनाम पंजाब किंग्स- 2013
- अमित मिश्रा (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया- 2013
- प्रवीण तांबे (राजस्थान रॉयल्स) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 2014
- शेन वॉटसन (राजस्थान रॉयल्स) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 2014
- अक्षर पटेल (पंजाब किंग्स) बनाम गुजरात लायंस- 2016
- सैमुअल बद्री (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) बनाम मुंबई इंडियंस- 2017
- एंड्रयू टाय (गुजरात लायंस) बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स- 2017
- जयदेव उनादकट (राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 2017
- सैम करन (पंजाब किंग्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 2019
- श्रेयस गोपाल (राजस्थान रॉयल्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 2019
- हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) बनाम मुंबई इंडियंस- 2021
- युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 2022
- राशिद खान (गुजरात टाइटन्स) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 2023
- मिचेल स्टार्र (दिल्ली कैपिटल्स) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स-2025
KKR के खिलाफ लगातार तीसरी हैट्रिक
अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक 3 हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। हालांकि 23 में से 5 हैट्रिक सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लिए गए हैं। पिछले 3 हैट्रिक भी इसी टीम के खिलाफ दर्ज है। युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 2022 में लगातार 3 विकेट चटकाए थे। 2023 में राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए 3 विकेट लगातार हासिल किए तो आज यानी 29 अप्रैल 2025 को अरुण जेटली स्टेडियम में मिलेच स्टार्क ने अपनी पुरानी टीम को गहरा जख्म दिया और लगातार 3 विकेट चटकाए।
केकेआर के खिलाफ स्टार्क के ओवर की शुरुआत छक्के के साथ हुई। अगली गेंद पर आंद्रे रसेल ने एक रन लेकर स्ट्राइक बदल ली। इसके बाद स्टार्क ने कहर बरपाया। पहले उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल के आउट किया। इसके बाद चौथी गेंद पर अनुकूल रॉय को चलता किया। 5वीं गेंद पर उन्होंन हर्षित राणा को पवेलियन भेज हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 4 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। स्टार्क के नाम इस सीजन 10 मैचों में 14 विकेट हो गए हैं और वह पर्पल कैप की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।