- स्वास्थ्य विभाग नगरपालिका की लचर कार्यप्रणाली।
- शहर में पर्याप्त सफाई व्यवस्था नहीं।
- कर्मचारियों का शहर की सफाई व्यवस्था छोड़कर हड़ताल व अन्य गतिविधियों में अधिक संलग्न रहना।
- सर्वेक्षण के दौरान तीन सीएमओ बदलना।
- नगरपालिका में चली आ रही भर्राशाही और कर्मचारियों की मनमानी।
- फैक्ट फाइल
१२५०० सर्वेक्षण का टोटल स्कोर
७४४९ स्कोर दमोह नगरपालिका को मिला।
६४४९ स्टार सर्वेक्षण और १००० सर्टिफिकेशन के मिले।
३१० रैंकिंग देश में मिली।
३४४ रैंकिंग स्टेट लेवल पर मिली।
५४वीं रैकिंग ५६ निकाय ३ लाख तक आबादी कैटेगिरी में मिली।
सवाल: रैंकिंग पर क्या कहना चाहेंगे?
जवाब: रैंकिंग काफी निराशाजनक रही है। अगले वर्ष ऐसी स्थिति न बने, प्रयास किया जाएगा।
सवाल: क्या कमियां रह गई?
जवाब: कमियां तो स्टार सर्वेक्षण और सर्टिफिकेशन दोनों मे ही रह गई हैं। शेष हम सब समीक्षा कर रहे हैं।
सवाल: किसी की कोई जिम्मेदारी तय की है क्या?
जवाब: बीते सर्वेक्षण के दौरान किसने क्या किया, इस पर फिलहाल फोकस नहीं है, क्योंकि उस वक्त मैं नहीं था। अभी नई कार्ययोजना बना रहे हैं।
सवाल: आगे क्या प्लान है?
जवाब: पूरे साल काम करेंगे। टॉप १० में आना ही लक्ष्य रहेगा।