नगर निगम में चर्चित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि अब भाजपा वापस निगम में आ गई है। नगर निगम पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त रहेगा। कोई भी शिकायत आने पर कड़ी कार्रवाई होगी। शहर के सभी 40 वार्ड के पार्षदों के साथ मिलकर विकास की नींव रख पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
Dhamtari Nikay Chunav 2025: शहर को बनाएंगे सुंदर
जीत के बाद सबसे पहली प्राथमिकता गरीबों को उनका अधिकार दिलाना होगा। सभी गरीबों को
पीएम आवास दिलाएंगे। शहर की सबसे बड़ी समस्या जलभराव को भी दूर करेंगे। सड़कों का चौड़ीकरण कराएंगे। शहर को सुंदर बनाएंगे। धमतरी नगर निगम में कमल खिल गया है। यह कमल अब निरंतर खिलते रहेगा। उन्होंने जनता से मिले आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।
हार की करेंगे समीक्षा
वोटिंग के बाद रामू रोहरा ने शहर के सभी 40 वार्ड जीतने का दावा किया था। भाजपा को 13 वार्डों में हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार को लेकर रामू रोहरा ने कहा कि हमारे 27 पार्षद जीतकर आए हैं। हमारे 40 पार्षद प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने पूरजोर मेहनत किया। 13 वार्डों में हुई हार की समीक्षा की जाएगी। पता करेंगे कि कहां कैसी चूक हुई।