गणेश जी की पूजा का महत्व
बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है। क्योंकि वे बुद्धि, विद्या और व्यापार के देवता हैं। खासकर वे लोग जो शिक्षा, व्यापार या नौकरी में सफलता चाहते हैं, उन्हें इस दिन गणेश जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा, बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करने से बुध ग्रह मजबूत होता है, जिससे बुद्धि, संवाद कला और तर्क शक्ति में वृद्धि होती है।गणेश जी की पूजा विधि
स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजन स्थल को साफ करें। गणेश जी की मूर्ति या चित्र को पीले वस्त्र पर स्थापित करें। हल्दी, कुमकुम, दूर्वा, मोदक, फूल और दीपक अर्पित करें। गणेश मंत्र का जाप करें और भगवान गणेश से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें। अंत में आरती करें और प्रसाद को सभी में बांटें।ग्रह दोष निवारण के लिए मंत्र
गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा में इस मंत्र का सच्चे मन से जाप करने पर जातक को ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह मंत्र शुभ कार्यों की सफलता के लिए विशेष लाभकारी होता है। यह मंत्र व्यापार और करियर में उन्नति के लिए उपयोगी है।