Bihar Police Vacancy2025: रिक्तियां और पदों का विवरण
यह भर्ती बिहार पुलिस के सिपाही संवर्ग के विभिन्न जिलों और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की वाहिनियों के अंतर्गत की जा रही है। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी इस नोटिफिकेशन के माध्यम से देखी जा सकती है। Bihar Police Bharti 2025
कैटेगिरी | वैकेंसी |
गैर आरक्षित (UR) | 7935 |
आर्थिक रुप से कमजार वर्ग (EWS) | 1983 |
अनुसूचित जाति (SC) | 3174 |
अनुसूचित जनजाति | 199 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 3571 |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 2381 |
पिछड़े वर्गों की महिलाएं (BCW) | 595 |
कुल | 19838 |
Bihar Police: योग्यता और आवश्यक शर्तें
इस भर्ती में आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यताये होनी चाहिए कि उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। शारीरिक मानदंड की बात करें तो चयन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) भी निर्धारित की गई है। जिसका विवरण नीचे दिया गया है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 2 वर्ष की छूट मिलेगी। अन्य आरक्षित वर्गों को भी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
श्रेणी | हाइट | बिना फुलाए सीना | फुलाने के बाद न्यूनतम सीना |
गैर आरक्षित, पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी | 165 सेमी | 81 सेमी | 86 सेमी |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए | 160 सेमी | 81 सेमी | 86 सेमी |
अनुसूचित जाति एंव अनुसूचित जनजातियों के पुरुष | 160 सेमी | 79 सेमी | 84 सेमी |
सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी | 155 सेमी | लागू नहीं | लागू नहीं |
Bihar Police Bharti 2025: इतनी मिलेगी सैलरी
चयनित अभ्यर्थियों को 21,700 से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए 30% अंक लाना आवश्यक हैं, जिसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।