scriptतहसीलदार की आइसक्रीम में निकला कीड़ा, बास्किन रॉबिंस पार्लर में जमकर हुई नोंकझोंक | A worm was found in the Tehsildar's ice cream, there was a heated argument in Baskin Robbins parlor | Patrika News
गोरखपुर

तहसीलदार की आइसक्रीम में निकला कीड़ा, बास्किन रॉबिंस पार्लर में जमकर हुई नोंकझोंक

गोरखपुर में बास्किन रॉबिंस आइसक्रीम के आउटलेट पर कोन वाली आइसक्रीम में कीड़ा मिलने की शिकायत मिली थी। मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा शहर में कंपनी के चारों आउटलेट पर छापा मारा गया।

गोरखपुरMay 24, 2025 / 04:22 pm

anoop shukla

गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र स्थित बलदेव प्लाजा बास्किन रॉबिंस पार्लर में तहसीलदार सदर परिवार के साथ आइसक्रीम का लुत्फ उठाने गए थे। इस बीच अचानक कुछ ऐसा हुआ कि पार्लर में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें

काले चने में कीड़े, दूध में वेजिटेबल फैट, दाल और बूंदी में हानिकारक रंग मिले, मिलावटखोरी पर एफएसडीए सख्त

सदर तहसीलदार की आइसक्रीम में निकला कीड़ा

जानकारी के मुताबिक बलदेव प्लाजा स्थित बास्किन रॉबिंस आइसक्रीम पार्लर में तहसीलदार सदर को आइसक्रीम में कीड़ा मिला। इस शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की।तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह दोपहर करीब एक बजे बलदेव प्लाजा स्थित पार्लर पर गए थे। कोन आइसक्रीम खाते समय उन्हें इसमें कीड़ा दिखा। उन्होंने तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित किया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने चार जगहों पर छापा मारा। इनमें बलदेव प्लाजा, जेएसआर गार्डन, ओरियन मॉल और एक अन्य स्थान शामिल थे। जेएसआर गार्डन और ओरियन मॉल के आउटलेट में रिपोर्ट पोजिटिव मिलीं।

आइसक्रीम में कीड़ा मिलने से हड़कंप, जांच के बाद रद्द होगा लाइसेंस

आइसक्रीम में विभाग ने दो स्थानों से चार सैंपल लिए हैं। आइसक्रीम में कीड़े मिलने पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्वच्छता मानकों के तहत कीड़े आकर्षित करने वाली लाइट्स को कई स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।सहायक आयुक्त ने कहा कि उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / Gorakhpur / तहसीलदार की आइसक्रीम में निकला कीड़ा, बास्किन रॉबिंस पार्लर में जमकर हुई नोंकझोंक

ट्रेंडिंग वीडियो