scriptगोरखपुर के नए ADG बने अशोक मुथा जैन…शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से भी जुड़ा है नाम | Patrika News
गोरखपुर

गोरखपुर के नए ADG बने अशोक मुथा जैन…शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से भी जुड़ा है नाम

गुरुवार को शासन ने तीन IPS के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। गोरखपुर के नए ADG जोन मुथा अशोक जैन बनाए गए हैं, यहां तैनात रहे ADG के.प्रताप कुमार का ट्रांसफर हो गया है।

गोरखपुरJul 03, 2025 / 04:05 pm

anoop shukla

Up news, gorakhpur police, up police

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, मुथा अशोक जैन बने गोरखपुर के नए ADG

गोरखपुर जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन को बनाया गया है। वह अभी तक भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। बता दें कि 2013 में वो गोरखपुर के DIG भी रह चुके हैं। गोरखपुर में अभी तक ADG रहे डॉ के एस प्रताप कुमार को पुलिस महानिदेशक सीएमडी, पुलिस आवास निगम नियुक्त किए गए।
यह भी पढ़ें
IIT-K :

यूपी के 10 सबसे प्रदूषित जिले उजागर, विश्व बैंक से क्लीन एयर प्रोग्राम को मिलेगी मदद

आंध्रप्रदेश के गुंटूर में जन्म, IIM लखनऊ से पास आउट

मुथा अशोक जैन 1995 बैच के IPS अधिकारी हैं, इनका जन्म आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में हुआ था। उन्होंने बी.कॉम (बैंकिंग अकाउंट्स स्टैटिस्टिक्स) में स्नातक की डिग्री हासिल की और इसके बाद IIM लखनऊ से विपणन और वित्त में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएम) प्राप्त किया।

1995 बैच के IPS, वाराणसी में थी पहली पोस्टिंग

IPS जैन की पहली नियुक्ति वाराणसी में एसपी सिटी के रूप में हुई, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद, उन्होंने इलाहाबाद, कानपुर, इटावा, जौनपुर, फर्रुखाबाद और ललितपुर जैसे विभिन्न जिलों में SSP और SP के पदों पर कार्य किया।

1 जनवरी 2022 को ADG के पद पर पदोन्नत

गोरखपुर, फैजाबाद और सहारनपुर में उन्होंने DIG के रूप में भी सेवाएं दीं। 1 जनवरी 2022 को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्नत किया गया। 11 मार्च 2024 को उन्हें एडीजी/पीएसआर और पीबी उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया, जहां से उन्होंने लखनऊ में अपनी सेवाएं जारी रखीं।

प्रतिनियुक्ति पर NCB में डिप्टी डायरेक्टर भी रहे

केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान, जैन ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में उप महानिदेशक (डिप्टी डायरेक्टर जनरल) के रूप में कार्य किया। इस भूमिका में, उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित ड्रग मामलों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गोरखपुर में पुनः ADG पद पर वापसी के बाद अब जनता को फिलहाल बेस्ट पुलिसिंग की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद होने की वजह से सीएम की भी इनसे उम्मीद रहेगी।

Hindi News / Gorakhpur / गोरखपुर के नए ADG बने अशोक मुथा जैन…शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से भी जुड़ा है नाम

ट्रेंडिंग वीडियो