एडवांस के नाम पर लक्ष्य पूरा करना चाहते है अफसर
नगर निगम के रिकॉर्ड में दर्ज 3.25 लाख संपत्तियों में से जलकर के 1.72 लाख कनेक्शन हैं। पीएचई को जलकर वसूली का लक्ष्य 30 करोड़ दिया गया है, इसमें से अभी तक 17 करोड़ की वसूली हो चुकी है। चूंकि 30 करोड़ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब सिर्फ दो माह का ही समय शेष बचा है। ऐसे में लक्ष्य पूरा करना निगम के लिए ढेरी खीर है, इसलिए अफसर अब एडवांस के नाम पर लक्ष्य पूरा करना चाह रहे हैं।
वैध कनेक्शन से भी नहीं हो पा रही वसूली
नगर निगम सीमा क्षेत्र में वर्तमान में 1.72 लाख कनेक्शन है। जबकि हजारों की संख्या में अवैध नल कनेक्शन है, लेकिन पीएचई अफसरों की खराब प्लानिंग व सही मॉनीटरिंग नहीं होने से अवैध तो छोड़ो वैध कनेक्शन से भी वसूली नहीं हो पा रही है और कई बड़े बकायदारों पर बिल के रूप में 110 करोड़ रुपए बकाया है। बिल बकाया होने पर निगम इनका कनेक्शन भी काट देती है, लेकिन यह बाद में फिर से जुड़वा लेते हैं। जिन्हें निगम हर साल नोटिस देकर इतिश्री कर रहा है।
30 करोड़ का लक्ष्य पूरा नहीं तो नहीं मिलेगी ग्रांट
नगर निगम के पीएचई को 15वे वित्त सहित विभिन्न योजनाओं के रूप में हर साल ग्रांट मिलती है, लेकिन इस ग्रांट को लेने के लिए जलकर के दिए गए लक्ष्य 30 करोड़ के टारगेट को मार्च 2025 से पहले पूरा करना होगा। चूंकि इस लक्ष्य को पूरा करना पीएचई अफसरों के लिए काफी मुश्किल है, इसलिए निर्णय लिया गया है कि शहरवासियों से पानी का एडवांस बिल जमा कराया जाए।
छह महीने का बिल जनरेट, 28 फरवरी है लास्ट डेट
पीएचई के अफसरों ने बताया कि जलकर उपभोक्ताओं ने नवंबर 2024 में 450 रुपए का बिल भरा है। यह बिल जुलाई, अगस्त व सितंबर 2024 का था। अब अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 तक यानी छह महीने के 900 रुपए (अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 2024 और जनवरी, फरवरी व मार्च 2025) का बिल एक साथ भरना होगा। इसके लिए पीएचई ऑफिस से जलकर (Water Tax) के लिए ई नगर पालिका से बिल जनरेट हो गए हैं। साथ ही सभी को यह बिल 28 फरवरी से पहले ही भरना होगा।
फैक्ट फाइल
नगर निगम में वार्ड-66
निगम में संपत्तियां-3.25 लाख
नल कनेक्शन-1.72 लाख
तीन महीने का बिल आता है-450 रुपए
बिल लेट होने पर पेनल्टी-45 रुपए
वसूली लक्ष्य-30 करोड़
वसूली-17 करोड़
नहीं भेजना चाहिए एडवांस बिल
पीएचई को एडवांस बिल नहीं भेजना चाहिए है। क्योंकि जब हम हर महीने बिल जमा करते है तो एडवांस बिल का क्या मतलब है। बिल इकट्ठा आने पर एक साथ भरने में काफी परेशानी होती है।
-महेश कुशवाह, शहरवासी
हम हमेशा बिल भरते हैं, कोई बकाया नहीं रहता
हम हमेशा समय पर बिल भरते है और कोई बकाया भी नहीं है। अब एडवांस बिल के रूप में 900 रुपए का बिल भेज दिया गया है। बिल को 28 फरवरी तक जमा करने के लिए कहा गया है।
-मंजू गंगवार, शहरवासी ये भी पढ़ें: साहूकार को गोलियां मारने वाला हत्यारा बोला, फिर जेल जाना पड़ेगा, पुलिस को तलाश…पर्दे के पीछे कौन? ये भी पढ़ें: Rail Budget 2025: ग्वालियर, श्योपुर और कोटा तक बिछेगी बड़ी रेल लाइन, 450 करोड़ मंजूर