मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी जिलों में दक्षिण पूर्वी हवाएं आ रही हैं। जबकि पूर्वी जिलों उत्तर पूर्वी हवाएं आ रही है। हालांकि ईरान के आसपास ऊपरी हवा में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसका असर देश के उत्तरी इलाकों पर दिखा, लेकिन प्रदेश में इसका कोई अधिक प्रभाव नहीं होगा।
21 जिलों में छाएंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार होली पर एमपी के 21 जिलों में हल्के से मध्यम बादल छा सकते हैं, जिससे रात का तापमान और बढ़ेगा। मार्च के 10 दिन बीत गए। धीरे-धीरे मौसम में बदलाव आने लगा है। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे दिन में धूप की चुभन बढ़ी है और दिन में गर्मी का अहसास होने लगा। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे रात में भी ठंडक कम रही। ये भी पढ़ें:
एमपी के इस जिले में पूरे गांव के कटेंगे ‘बिजली कनेक्शन’, होगी कानूनी कार्रवाई कैसा रहा तापमान
भोपाल में 35.4 डिग्री, इंदौर में 35.6, ग्वालियर में 34.5, जबलपुर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान देखा जाये तो भोपाल में 21.3, इंदौर में 21.4, ग्वालियर में 15.2, जबलपुर में 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।