scriptओ स्त्री… एक्स हसबैंड की शादी तुड़वाने पहुंची महिला, दुल्हन रह गई शॉक्ड | MP news woman came to break marriage of her ex-husband bride was left shocked | Patrika News
ग्वालियर

ओ स्त्री… एक्स हसबैंड की शादी तुड़वाने पहुंची महिला, दुल्हन रह गई शॉक्ड

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शादी के दौरान एक्स वाइफ पहुंच गई। जिसके बाद उसने हंगामा शुरु कर दिया।

ग्वालियरFeb 03, 2025 / 05:55 pm

Himanshu Singh

mp news
MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी। दूल्हा सज-धज कर तैयार था। दुल्हन भी फेरों का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इसी बीच अचानक एक महिला आई और धमकी देने लगी कि ये मेरा पति है। यह सुनते ही दुल्हन शॉक्ड हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग महिला की बात सुनकर हैरान रह गए।
यह पूरा मामला जनकगंज थाना क्षेत्र के शुजाबाद धर्मशाला का है। शादी समारोह एक्स वाइफ ने पहुंचकर दावा कर दिया कि उसका तलाक नहीं हुआ है। पति दूसरी शादी कर रहा है। जबकि दूल्हे का कहना था कि हमारा तलाक छह महीने पहले ही तलाक हो चुका है। हंगामा बढ़ते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद दूल्हे ने तलाक के कागजात दिखाए तो पुलिस ने महिला को वहां से वापस लौटा दिया।

एक साल पहले हो गया था तलाक


शादी की बात पता चलते ही पत्नी नेहा परिहार गुस्से से लाल हो गई। इसी बीच वह शादी रुकवान पहुंच गई। जिसके बाद पूर्व पति उपेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि 25 नवंबर 2012 में दोनों की शादी हुई थी। फिर 16 अक्टूबर 2024 में दोनों का तलाक हो गया था।

Hindi News / Gwalior / ओ स्त्री… एक्स हसबैंड की शादी तुड़वाने पहुंची महिला, दुल्हन रह गई शॉक्ड

ट्रेंडिंग वीडियो