scriptबड़ी खबर : सौरभ शर्मा के साथ पदस्थ रहे ASI की संदिग्ध मौत | Suspicious death of ASI posted with RTO Saurabh Sharma | Patrika News
ग्वालियर

बड़ी खबर : सौरभ शर्मा के साथ पदस्थ रहे ASI की संदिग्ध मौत

Saurabh Sharma Case : परिवहन विभाग के मुख्यालय में पदस्थ एएसआई धर्मवीर सिंह (61) पुत्र श्रवण सिंह की लाश उनके घर में मिली है। वे यहां अकेले रहते थे और उनका परिवार कर्ती (चित्रकूट) में रहता है। एएसआई की मौत की वजह सामने नहीं आई है।

ग्वालियरMar 18, 2025 / 09:58 am

Avantika Pandey

SAURABH SHARMA CASE
Saurabh Sharma Case : परिवहन विभाग के मुख्यालय में पदस्थ एएसआई धर्मवीर सिंह (61) पुत्र श्रवण सिंह की लाश उनके घर में मिली है। वे यहां अकेले रहते थे और उनका परिवार कर्ती (चित्रकूट) में रहता है। एएसआई की मौत की वजह सामने नहीं आई है। माना जा रहा है साइलेंट अटैक की वजह से मौत हुई है। धर्मवीर परिवहन विभाग के तत्कालीन सिपाही सौरभ शर्मा के साथ भी पदस्थ रहे हैं। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया है। इसकी रिपोर्ट आने पर मौत की वजह सामने आएगी।
ये भी पढें –जिंदा लोगों को भी अफसरों ने दे दिए अंत्येष्टि योजना के 1.68 करोड़ रुपए

ग्रीन साउथ एवेन्यू (शिवपुरी लिंक रोड) में रहने वाले धर्मवीर ग्वालियर में उड़नदस्ते के प्रभारी थे। धर्मवीर सिंह यहां अकेले रहते थे। उनका परिवार कीं में रहता है। उनके बड़े भाई समर सिंह ने बताया, धर्मवीर के साथ यहां वाहन चालक रहता था। वहीं देखभाल करता था। रात 11 बजे भाई से बात हुई थी। वह डिनर के बाद सोने जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे चालक उनके लिए चाय बनाकर लाया था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी वो नहीं उठे तो चालक ने उन्हें हिलाया डुलाया, लेकिन उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था। अनहोनी की आशंका पर आसपास के लोगों को बुलाया।

डॉक्टरों ने बताया मृत

आसपास वालों की मदद से धर्मवीरसिंह को एक हजार बिस्तर अस्पताल ले गया। यहां चिकित्सकों ने चेकअप कर उन्हें मृत बता दिया। समर सिंह का कहना है भाई धर्मवीर सिंह को संभवतः साइलेंट अटैक आया है। उसकी वजह से उनकी मौत हुई है।
ये भी पढें – एमपी में तेज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी, दो साइक्लोनिक सिस्टम बिगाड़ेगा मौसम

काली कमाई के खुलासे के बाद तनाव

धर्मवीर सिंह के परिजन हार्ट अटैक को उनकी मौत की वजह मान रहे हैं, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल सिपाही सौरभशर्मा की काली कमाई का भांडा फूटने से परिवहन विभाग पिछले कुछ समय से जांच के दायरे में है। सौरभशर्मा एएसआई धर्मवीर सिंह के साथ भी पवस्थ रहे हैं। उधर पुलिस का कहना है धर्मवीर सिंह को शराब पीने की आदत भी थी। मौत के वक्त वह घर में बिल्कुल अकेले थे। उनके पड़ोसी भी कुछ नहीं बता पाए हैं। इसलिए जांच तो जरूरी है। फिलहाल उनके घर को फोरेंसिक जांथ के लिए सील किया है। उनके शव का चिकित्सकों के पैनल से परीक्षण कराया गया है।
ये भी पढें – खतरा: पुणे के बाद अब एमपी में फैल रही ये जानलेवा बीमारी, कई मरीज वेंटिलेटर पर

पीएम रिपोर्ट से मालूम होगी मौत की वजह

परिवहन विभाग के एएसआई का शव उनके घर में मिला है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। शव का परीक्षण कराया गया है। – रॉबिन जैन, सीएसपी इंदरगंज सर्किल

गुना चेक पोस्ट से चार महीने पहले ग्वालियर हुई थी पोस्टिंग

परिवहन विभाग में पदस्थ एएसआई धर्मवीर सिंह की पोस्टिंग चार महीने पहले ग्वालियर फ्लाइंग प्रभारी के रूप में हुई थी। वे ग्वालियर पदस्थ होने से पहले गुना में चेक प्वाइंट पर पदस्थ थे। एएसआई यादव अगस्त-2025 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। वे मूलतः चित्रकूट के रखने वाले थे। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।

Hindi News / Gwalior / बड़ी खबर : सौरभ शर्मा के साथ पदस्थ रहे ASI की संदिग्ध मौत

ट्रेंडिंग वीडियो