Bharti Singh Health: बुखार, डेंगू, पथरी… कई बीमारी ने भारती सिंह को घेरा, 7 सालों का ये है हेल्थ अपडेट
Bharti Singh Health News: कॉमेडियन भारती सिंह बैंकॉक से आने के बाद कई दिनों से बुखार से परेशान हैं। एक बार ऐसे ही लक्षण दिखे थे और वो डेंगू की चपेट में आई थी। जानिए उनको कौन सी बीमारी गिरफ्त में ले चुकी है।
Bharti Singh Health News: भारती सिंह की फाइल फोटो (सोर्स- इंस्टाग्राम, डिजाइन- पत्रिका)
Bharti Singh Health News: कॉमेडियन भारती सिंह बैंकॉक से आने के बाद कई दिनों से बुखार (Bharti Singh Fever) से परेशान हैं। हालत इस कदर खराब हो गई कि अस्पताल जाना पड़ा और जांच आदि भी किया गया। भारती अपने हेल्थ को लेकर रो भी पड़ी। अगर भारती सिंह की हेल्थ की बात करें तो पिछले कुछ सालों से ये लगातार बीमारियों की चपेट में रही हैं। आइए जानते हैं कि भारती सिंह किन-किन बीमारियों (Bharti Singh Disease) के गिरफ्त में आ चुकी हैं।
Bharti Singh Latest Health Update: भारती सिंह हेल्थ अपडेट
भारती सिंह बैंकॉक से आने के बाद लगातार आ रहे बुखार से परेशान थी। भारती लगातार बुखार आने के बाद वो अस्पताल गई, जहां पर उनका जांच आदि किया गया। भारती के जांच को लेकर अभी तक कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, भारती के शुभचिंतक उनके जल्दी स्वस्थ होने को लेकर दुआ कर रहे हैं।
इंजेक्शन लगने के ख्याल से रोई भारती सिंह
भारती ने बैंकॉक से लौटकर एक वीडियो बनाकर ये बताया कि जब से बैंकॉक से लौटी हैं, सुस्त और अस्वस्थ महसूस कर रही हैं। ऐसे में उनके पति हर्ष ने ब्लड टेस्ट करवाने का फैसला लिया है। लेकिन, भारती इंजेक्शन लगने के ख्याल से ही डर कर रोने लगती हैं।
Bharti Singh Health History: इन बीमारियों की गिरफ्त में रही भारती सिंह
साल 2025: अभी भारती सिंह लगातार आ रहे बुखार से परेशान हैं। अभी इसको लेकर जांच हो रही है। बता दें, एक बार ऐसे ही दिक्कत होने पर डेंगू पॉजिटिव निकली थीं।
साल 2018: भारती सिंह व हर्ष को 3-4 दिन से बुखार था इसके बाद वो अस्पताल गए। जहां पर दोनों डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। अगर इस तरह से वो देरी करते तो डेंगू के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी। हालांकि, कई दिनों के इलाज के बाद दोनों ठीक हो पाए थे।
Hindi News / Health / Bharti Singh Health: बुखार, डेंगू, पथरी… कई बीमारी ने भारती सिंह को घेरा, 7 सालों का ये है हेल्थ अपडेट