Coconut Water For BP: आजकल बहुत से लोग हाई ब्लड प्रेशर यानी हाई बीपी की परेशानी से जूझ रहे हैं। यह बीमारी पहले सिर्फ बुजुर्गों में होती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए लोग दवाइयों के साथ-साथ घरेलू उपाय भी अपनाना चाहते हैं।
ऐसे में नारियल पानी का नाम अक्सर लिया जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या नारियल पानी वाकई हाई बीपी में फायदेमंद होता है या फिर इससे कोई नुकसान भी हो सकता है? आइए जानते हैं इसके पीछे की सच्चाई। (Coconut water for high blood pressure)
हाई बीपी में कैसे मददगार है नारियल पानी?
नारियल पानी एक हल्का और ताजगी देने वाला ड्रिंक है, जिसमें कई जरूरी मिनरल्स होते हैं। इसमें सबसे ज्यादा पोटैशियम पाया जाता है। कुछ डॉक्टरों और विशेषज्ञों के अनुसार पोटैशियम शरीर में सोडियम की मात्रा को संतुलित करता है।
यह भी पढ़ें: Black Pepper Benefits: इन 4 बीमारियों में बेहद लाभकारी हैं काली मिर्च, जानिए इसके फायदे और सेवन का तरीका हाई बीपी बढ़ने की एक बड़ी वजह शरीर में सोडियम का ज्यादा होना है। जब हम ज्यादा नमक खाते हैं तो सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। नारियल पानी इस सोडियम को कम करने में मदद करता है और धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर को धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर लाने में सहायक हो सकता है। (Coconut water for high blood pressure)
इसके अलावा नारियल पानी में फैट या कोलेस्ट्रॉल नहीं होता। यह दिल के लिए भी अच्छा होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और थकान को दूर करता है। इसलिए नारियल पानी को हाई बीपी के मरीजों के लिए एक नेचुरल और हल्का हेल्थ ड्रिंक माना जाता है।
हाई बीपी में क्यों जरूरी है सावधानी बरतना?
हाई ब्लड प्रेशर यानी कि जब आपके शरीर में खून का दबाव बहुत ज्यादा हो जाता है। यह स्थिति दिल, किडनी और दिमाग पर बुरा असर डाल सकती है। ऐसे में आपको खाने-पीने की चीजों पर खास ध्यान देना होता है। नमक कम करना, ज्यादा तेल-घी से बचना और ऐसे पेय लेना जो शरीर को आराम दें- ये सब जरूरी होता है।
कब और कितना पीना चाहिए?
हाई बीपी के मरीजों को नारियल पानी दिन में एक बार ही पीना चाहिए। इसे सुबह खाली पेट लेना सबसे बेहतर माना जाता है, क्योंकि इस समय शरीर इसे आसानी से पचा लेता है और इसका असर भी जल्दी दिखता है। अगर सुबह न पी सकें तो दोपहर में हल्के खाने के बाद भी लिया जा सकता है।
इससे ज्यादा मात्रा में पीने से शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ सकता है और नुकसान हो सकता है। जिन लोगों को किडनी की समस्या है या जिनका शरीर पहले से पोटैशियम अधिक बनाता है, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेकर ही नारियल पानी पीना चाहिए।
Hindi News / Health / Coconut Water For BP: हाई बीपी में नारियल पानी पीना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए