scriptAaj Ka Rashifal 10 February: तुला, धनु समेत 3 राशियों को धन लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य | Aaj Ka Rashifal 10 February 2025 Daily Horoscope Monday 3 zodiac will get monetary benefits know in today horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 February: तुला, धनु समेत 3 राशियों को धन लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 10 February: दैनिक राशिफल सोमवार के अनुसार 10 फरवरी को तुला, धनु समेत 3 राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Monday)

भारतFeb 09, 2025 / 08:37 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 10 February 2025

Aaj Ka Rashifal 10 February 2025: आज का राशिफल सोमवार 10 फरवरी 2025

Daily Horoscope Monday: सोमवार को आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन कैसा रहेगा, इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो पढ़ें आज का राशिफल सोमवार (today horoscope)

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 10 फरवरी के अनुसार सोमवार को मेष राशि वालों पर खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखाओ से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 10 फरवरी के अनुसार सोमवार को काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण मिल सकता है, पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ परख बढ़ेगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 10 फरवरी के अनुसार सोमवार को आपको पत्नी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।
ये भी पढ़ेंः

Magh Purnima Yog 2025: माघ पूर्णिमा पर बन रहे 5 शुभ योग, जानें आखिरी शाही स्नान की डेट और क्या करें दान

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि सोमवार के अनुसार 10 फरवरी को सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरूचि बढ़ेगी।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि सोमवार के अनुसार 10 फरवरी को आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं, उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 10 फरवरी को आपकी दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं, नौकरों पर नजर रखें।
ये भी पढ़ेंः

Saptahik Rashifal Career: इस हफ्ते इन 5 राशियों के करियर को लगेगा पंख, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल तुला राशि सोमवार के अनुसार 10 फरवरी को रूका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह हैं, किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। 10 फरवरी सोमवार को विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

सोमवार राशिफल धनु राशि के अनुसार अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। 10 फरवरी को व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः

weekly Horoscope 9 To 15 February: नए सप्ताह में 2 राशियों की पूरी हो सकती है हर मनोकामना, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

सोमवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 10 फरवरी को नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रूचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

सोमवार राशिफल कुंभ राशि के अनुसार सोमवार 10 फरवरी को समय का सदुपयोग करें। अपनी संगति बदलें, दूसरों की उन्नति से दुखी न हों, आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल सोमवार के अनुसार 10 फरवरी को समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 10 February: तुला, धनु समेत 3 राशियों को धन लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो