जैन: प्रवासियों की समस्याओं को लेकर समय-समय पर सरकार की ध्यान आकृष्ट किया जाता है। राजस्थान के मंत्रियों एवं उच्चाधिकारियों के साथ ही बैठकों के माध्यम से प्रवासियों की समस्याओं को रखा जाता है और उनके निदान के प्रयास किए जाते हैं। राजस्थान में प्रवासियों को उद्योग स्थापित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है।
जैन: प्रकोष्ठ की कोर कमेटी में छह सदस्य है। कर्नाटक के कई जिलों में प्रकोष्ठ का गठन किया जा चुका है। शेष जिलों में भी जल्द गठन किया जाएगा। समूचे प्रदेश में प्रवासियों को प्रकोष्ठ से जोडऩे का काम लगातार किया जा रहा है।
जैन: सरकार की हर योजना का लाभ प्रवासी बंधु तक पहुंचे। व्यापारियों के सामने आने वाली किसी भी समस्या के निवारण के लिए प्रकोष्ठ हर संभव मदद के लिए तैयार रहता है। प्रवासी प्रकोष्ठ के विशेष प्रयासों के बाद राजस्थान सरकार ने प्रवासियों के लिए विशेष विभाग का गठन किया है। यह विभाग शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं नवाचार सरीखे प्रमुख क्षेत्रों में प्रवासियों की विशेषज्ञता एवं उनके संसाधनों का उपयोग भी करेगा। राज्य के हर जिले में प्रवासी राजस्थानियों केे लिए सिंगल प्वाइंट कॉन्टेक्ट सिस्टम बनाया जाएगा।
जैन: प्रकोष्ठ ने मुख्य रूप से अब तक आवागमन के मुद्दों को उठाया है। साथ ही व्यापार में आ रही दिक्कतों के निवारण के लिए भी प्रयास किए हैं। उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के प्रयास लगातार हो रहे हैं। कर्नाटक से राजस्थान के लिए सीधी रेल सेवा के लिए प्रयास किए गए। रेल मंत्री एवं रेलवे के उच्चाधिकारियों से मिलकर साप्ताहिक ट्रेनों को नियमित कराने के प्रयास किए। कई ट्रेनों के ठहराव छोटे स्टेशनों पर दिलवाए गए। गर्मियों के अवकाश एवं विवाह सीजन को देखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन में प्रकोष्ठ की प्रमुख भूमिका रही हैं।
जैन: न केवल शहरी इलाकों बल्कि कस्बों व ग्रामीण इलाकों तक प्रकोष्ठ काम कर रहा है। कई छोटे कस्बों-गांवों में प्रवासियों को प्रकोष्ठ से जोड़ा गया है।
जैन: केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। मोदी सरकार की 26 महत्वपूर्ण योजनाओं ने एक क्रांतिकारी बदलाव लाया है। जन-धन योजना के कारण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिला है। स्वच्छ भारत योजना ने भी बहुत बड़ा बदलाव देश में लाया है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना समेत कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे लोगों का जीवन स्तर बदला है। यही वजह है कि लोग योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा की तरफ रूख कर रहे हैं।
जैन: मोदी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम, गरीब, किसान समेत हर वर्ग को मिला है। इन योजनाएं के जरिए आमजन का विश्वास सरकार के प्रति और मजबूत हुआ है।
जैन: राजस्थान की भाजपा सरकार प्रवासियों के लिए सदैव तत्पर रहती है। राजस्थान सरकार के मंत्री समय-समय पर कर्नाटक के दौरे कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी प्रवासियों के बीच आकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और निवारण का प्रयास करते हैं। प्रवासी प्रकोष्ठ राजस्थान के संयोजक श्रीकुमार लखोटिया, भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ राजस्थान के कर्नाटक के संयोजक हेमंत चोधरी, महासचिव नरेन्द्र कुमार भरींद्वाल के नेतृत्व में पूरी टीम कर्नाटक में हर प्रवासी बंधु के सुख-दुख मे साथ रहकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए चौबीस घंटे तत्पर है।