scriptमंदिर के विकास को और विस्तार देगा श्री नागणेची माताजी एवं सोमेश्वर महादेव सेवा संघ मायलावास | Patrika News
हुबली

मंदिर के विकास को और विस्तार देगा श्री नागणेची माताजी एवं सोमेश्वर महादेव सेवा संघ मायलावास

श्री नागणेची माताजी एवं सोमेश्वर महादेव सेवा संघ मायलावास की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी नागणेची माताजी एवं सोमेश्वर महादेव मंदिर के विकास को और अधिक विस्तार देगी। राजस्थान के बालोतरा जिले के मायलावास में मंदिर की प्रतिष्ठा वर्ष 2009 में हुई थी।

हुबलीJun 24, 2025 / 08:41 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

नागणेची माताजी एवं सोमेश्वर महादेव मंदिर

नागणेची माताजी एवं सोमेश्वर महादेव मंदिर

जब्बरसिंह सुराणी बने नए अध्यक्ष
जब्बरसिंह सुराणी को नागणेची माताजी एवं सोमेश्वर महादेव सेवा संघ मायलावास का नया अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों में जब्बरसिंह मकलाणी, चैनसिंह करताणी, मदनसिंह सायबाणी एवं किशोरसिंह सुराणी उपाध्यक्ष, कन्हैयालाल गोवोणी एवं विक्रमसिंह सायबाणी सचिव और मदनसिंह सुराणी एवं भरतसिंह अदाणी कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसकेे अलावा लालसिंह मकलाणी, कल्याणसिंह उदोणी, अरविन्दसिंह अदाणी, कन्हैयालाल कोलोणी एवं छगनसिंह मेगरानी सलाहकार बनाए गए। वहीं जोरसिंह केरोणी, जगदीशसिंह मेगराणी, जोगसिंह उदोणी, भीकसिंह गोदोणी, कन्हैयालाल अदाणी एवं दिलीपसिंह दरजाणी प्रवक्ता बनाए गए हैं।

Hindi News / Hubli / मंदिर के विकास को और विस्तार देगा श्री नागणेची माताजी एवं सोमेश्वर महादेव सेवा संघ मायलावास

ट्रेंडिंग वीडियो